PM मोदी की तस्वीर वाली ड्रेस पहनकर मुश्किल में फंसी राखी सावंत, मेरठ में केस दर्ज
मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाली ड्रेस पहनने पर राखी सावंत मुश्किल में फंस गई हैं। मेरठ के एक एनजीओ ने इसे प्रधानमंत्री का अपमान बताते हुए राखी के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की है।

एनजीओ की वाइस प्रेसीडेंट लता ने कहा, 'मैंने 10 अगस्त को एक तस्वीर में राखी सावंत को देखा था जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की फोटो वाली ड्रेस पहन रखी थी। यह तस्वीर इंटरनेट पर भी मौजूद है। ऐसी ड्रेस पहनकर राखी सावंत ने देश में ही नहीं विदेश में भी प्रधानमंत्री पद की गरिमा का मजाक उड़ाया है।'
पढ़ें: PM मोदी के प्रिंट वाली HOT ड्रेस पहनकर राखी ने खड़ा किया नया विवाद
उन्होंने कहा, 'राखी सावंत ने प्रधानमंत्री का अपमान करने के लिए यह ड्रेस पहनी थी। क्योंकि उनको पता है कि ऐसा करके वह थोड़ी पब्लिसिटी जुटा लेंगी।'
इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस
एनजीओ के वकील ने बताया, 'हमने CRPC की धारा 156 के तहत कोर्ट में अपील दायर की है। जिसमें हमने कोर्ट के आग्रह किया है कि राखी सावंत के खिलाफ आईपीसी की धारा 294 (सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता) और धारा 501 (छवि खराब के उद्देश्य से फोटो डॉक्यूमेंट कराना) के तहत केस दर्ज किया जाए।'

17 अगस्त को होगी सुनवाई
उन्होंने कहा कि हमने यह भी आग्रह किया है कि राखी के खिलाफ इंडीसेंट रिप्रेजेंटेशन ऑफ वूमन (प्रॉहिबिशन) एक्ट 1986 के तहत भी केस दर्ज किया जाए। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए 17 अगस्त की तारीख तय की है।
पढ़ें: कंदील बलोच की हत्या से पहले भाई ने किया होगा रेप: राखी सावंत
अमेरिका में पहनी थी विवादास्पद ड्रेस
बता दें कि अभिनेत्री ने अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाली ड्रेस पहनी थी। यह तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो गई। जिस पर सोशल मीडिया में लोगों ने राखी सावंत को काफी बुरा-भला भी कहा।












Click it and Unblock the Notifications