ब्राह्मण-दलित गठजोड़ से राष्ट्रपति चुनाव में जीत तय करेगी भाजपा

नई दिल्ली। देश को नया राष्ट्रपति मिलने में कुछ ही दिनों का इंतजार है। इस दौरान सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी ब्राह्मण दलित को जोड़ने की संभावना खोज रही है।

वनइंडिया को भाजपा के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संभवतः ब्राह्मण राष्ट्रपति और दलित को बतौर उप-राष्ट्रपति बनाया जा सकता है।

राष्ट्रपति चुनाव के जरिए जातीय समीकरण साधना चाहती है भाजपा!

बता दें कि राष्ट्रपति पद के लिए झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मु का नाम भी शामिल है , इसके साथ ही अन्य संभावनाओं की तलाश भी का जा रही है। एक अन्य भाजपा नेता ने कहा कि 20 जून तक प्रत्याशी के नाम का एलान हो जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी 23 जून को नामांकन करेगा।

25 जून से पहले निपटा लें प्रक्रिया

भाजपा 25 जून के पहले इस प्रक्रिया को निपटा लेना चाहती है क्योंकि उसी दिन पीएम मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से मुलाकात करने के लिए अमेरिका की उड़ान भरनी है।

जब दलित और ब्राम्हण के कॉम्बिनेशन की बात की गई तो सूत्र ने कहा कि कम से कम 4 से 5 नामों पर विचार हो रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक,लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, मुरली मनोहर जोशी, द्रौपदी मुर्मू, का नाम राष्ट्रपति पद के लिए शामिल है।

वहीं उप-राष्ट्रपति के लिए केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत के नाम की चर्चा हो रही है। यह पद भी अगस्त में भरा जाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+