राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा को झटका, शिवसेना ने सामने रखा ये नाम

नई दिल्ली। साल 2007 में शिवसेना ने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान सत्ताधारी दल कांग्रेस का समर्थन करते हुए पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल के पक्ष में वोट दिया था। कुछ ऐसा ही शिवसेना इस साल भी कर सकती है।

शिवसेना का इशारा

शिवसेना का इशारा

शिवसेना ने इशारा किया है कि वो आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए किसे समर्थन करे इसके लिए वो अपना फैसला करेगी। इतना ही नहीं शिवसेना ने यह भी कहा है कि पार्टी वह नहीं करेगी जो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) करेगा। शिवसेना ने इसकी जानकारी भारतीय जनता पार्टी को भी दे दी है। शिवसेना चाहती है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत को राष्ट्रपति बनाया जाए।

लेकिन भागवत करते रहे हैं इनकार

लेकिन भागवत करते रहे हैं इनकार

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि वो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत को राष्ट्रपति पद के लिए प्रत्याशी बनाने के पक्ष में प्रयास करती रहेगी। राउत ने कहा कि भारत के हिन्दू राष्ट्र बनने के लिए भागवत सही पसंद हैं। हालांकि खुद भागवत इन सब बातों से इनकार करते रहे हैं।

भाजपा के पास कम है वोट

भाजपा के पास कम है वोट

गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए महत्वपूर्ण एलेक्टोकेल कॉलेज में भाजपा पहले से कमजोर है। उसे तमिलनाडु से AIADMK,उड़ीसा से BJD और तेलंगाना से TRS का समर्थन मिल रहा है। इलेक्टोरल कॉलेज में भाजपा और इसके सहयोगी दलों के पास 5.32 लाख का वोट वैल्यू है। यह 17,500 की वोट वैल्यू कम है। अगर बीजेपी को बीजेडी और एआईएडीएमके का समर्थन मिलता है, तो वोट का मूल्य 6,28,195 तक पहुंच जाएगा।

20 जुलाई को आएंगे परिणाम

20 जुलाई को आएंगे परिणाम

वहीं राष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना 14 जून ( बुधवार ) को जारी की जाएगी। नामांकन भरने की आखिरी तिथि 28 जून 2017 है। साथ ही नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 29 जून 2017 है और नामंकन पत्र को वापस लेने की तिथि 1 जुलाई 2017 है। चुनाव आयोग ने कहा है कि यदि चुनाव आवश्यक हुआ तो 17 जुलाई 2017 को होगा। मतगणना का समय सुबह 10 बजे से 5 बजे तक ही होगा। उन्होंने कहा कि मतगणना 20 जुलाई (गुरूवार) को संपन्न होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+