भारत के 27 नए स्मार्ट सिटी की लिस्ट जारी, जानिए क्या आपका भी शहर है इसमें
नई दिल्ली। शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने आज मंगलवार को सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 'स्मार्ट सिटी मिशन' के तहत वित्तपोषित होने वाले 27 नए शहरों के नाम की घोषणा कर दी है।

पूरी हुई इस वित्त वर्ष की लिस्ट
मौजूदा वित्त वर्ष में केंद्र सरकार को कुल 40 शहरों के नामों की घोषणा करनी थी। इनमें से सरकार ने 13 शहरों के नाम मई में घोषित कर दिए थे। आज शेष 27 नामों की भी घोषणा कर दी गई है।
इतनी धनराषि का होगा आवंटन
स्मार्ट सिटी मिशन योजना के तहत केंद्रीय सहायता के रूप में 200 करोड़ रुपए आवंटित होंगे और इसके बाद आगामी तीन वर्षों तक 100 करोड़ रुपए से अधिक धनराशि दी जाएगी।
ये है 27 नए स्मार्ट सिटी की क्रमवार लिस्ट :
- अमृतसर
- कल्याण-डॉम्बिविली
- उज्जैन
- तिरुपति
- नागपुर
- मंगलुरू
- वेल्लोर
- थाणे
- ग्वालियर
- आगरा
- नासिक
- राउरकेला
- कानपुर
- मदुरई
- तुमाकुरू
- कोटा
- थांजावुर
- नामची
- जालंधर
- शिवमोग्गा
- सलेम
- अजमेर
- वाराणसी
- कोहिमा
- हुबली-धारवाड़
- औरंगाबाद
- वडोदरा
ये सुविधाएं होंगी इन शहरों में
इन सभी स्मार्ट शहरों को 'स्मार्ट सिटी' के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसमें पानी, बिजली की सुनिश्चित आपूर्ति के साथ ही सफाई और प्रभावी शहरी आवागमन सुविधाएं होंगी। इसके साथ ही सार्वजनिक परिवहन, आईटी कनेक्टिविटी और ई-शासन समेत फैसिलिटीज़ भी होंगी।
मोदी सरकार का यह है लक्ष्य
केंद्र सरकार 2019-20 तक भारत में लगभग 100 शहरों का कायाकल्प करना चाहती है। इसके लिए केंद्र सरकार आगामी 5 वर्षों के लिए 48 हजार करोड़ रुपए आवंटित रेगी।












Click it and Unblock the Notifications