Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Manipur Political Crisis: बीरेन सिंह के बाद कौन बनेगा मणिपुर का अगला CM? 5 नेता हैं मुख्य उम्मीदवार

Manipur News: मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है। अब यह सवाल उठ रहा है कि मणिपुर का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री पद के लिए पांच प्रमुख नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन अभी तक भाजपा द्वारा किसी आधिकारिक नाम की घोषणा नहीं की गई है।

इस बीच, नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर विचार-विमर्श जारी है। इस बीच, आज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता संबित पात्रा और राज्य बीजेपी अध्यक्ष ए शारदा देवी ने राज्यपाल से मुलाकात की है। बहरहाल, भाजपा को यह चुनना है कि वह ऐसा नेता चुनें जो दोनों खेमों को एकजुट कर सके। साथ ही, यह सुनिश्चित किया जाएगा कि नया नेता पार्टी की एकता बनाए रखने में सफल हो।

manipur news jpg

बिरेन सिंह का इस्तीफा,गोपनीय बैठक में नेताओं से मुलाकात

बिरेन सिंह ने 10 फरवरी को मणिपुर कांग्रेस द्वारा उनकी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद अचानक इस्तीफा दे दिया था। 9 फरवरी को शाम 5:30 बजे, बिरेन सिंह, भाजपा के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के समन्वयक संबित पात्रा और कुछ विधायकों ने मणिपुर के गवर्नर अजय भल्ला से मुलाकात की, और इसके बाद सिंह ने अपना इस्तीफा सौंपा। उन्हें फिलहाल कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में बने रहने के लिए कहा गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रभारी संबित पात्रा ने मणिपुर के प्रमुख नेताओं के साथ एक गोपनीय बैठक की, जिसमें पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि वह ऐसा नेता चुने, जो सभी समुदायों को एकजुट कर सके और बिरेन सिंह के समर्थकों तथा विरोधियों दोनों का समर्थन प्राप्त कर सके। इस बैठक में राधेश्यम, खेमचंद , निशिकांत और निरुल हसन जैसे प्रमुख भाजपा नेता भी मौजूद थे।

मणिपुर के मुख्यमंत्री पद के लिए 5 प्रमुख उम्मीदवार
1. ठोकेचोम सत्यब्रत सिंह - मणिपुर विधानसभा के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री
2. बसंत कुमार सिंह - बिशनुपुर जिले के विधायक और शिक्षा मंत्री
3. राधेश्यम सिंह - भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री
4. युमनाम खेमचंद सिंह - नगर प्रशासन एवं आवास विकास मंत्री
5. बिस्वजीत सिंह- पर्यावरण और वन मंत्री

यह भी पढ़ें Manipur Politics: बीरेन सिंह का इस्तीफा, कौन होगा अगला CM? मणिपुर विधानसभा सत्र स्थगित, जानिए डिटेल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+