Newsclick के पत्रकारों के 30 से ज्यादा ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, चीन से फंड लेने का है आरोप
Newsclick Row: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज मंगलवार (03 अक्टूबर) को न्यूज क्लिक (Newsclick) वेबसाइट के पत्रकारों के 30 से ज्यादा ठिकानों पर रेड डाली है। समाचार पोर्टल से जुड़े कई पत्रकारों के घरों की तलाशी ली जा रही है। स्पेशल सेल ने मंगलवार को सुबह-सुबह एक साथ दिल्ली, गाजियाबा और नोएडा में रह रहे न्यूज क्लिक के कर्मचारियों और पत्रकारों के यहां छापेमारी की है।
न्यूज क्लिक के खिलाफ कड़े आतंकवाद विरोधी कानून गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया गया था। न्यूज क्लिक पर चीन से फंडिंग लेने का आरोप है।

हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों ने कहा कि कुछ पत्रकारों को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशनों में ले जाया गया है।
छापेमारी के दौरान दिल्ली पुलिस ने कई पत्रकारों के लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस इन्हें इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस के तौर पर ले गई है। वहीं हार्ड डिस्क का डेटा भी लिया गया है।
न्यूज क्लिक के एक पत्रकार अभिसार शर्मा ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि दिल्ली पुलिस ने उनका लैपटॉप ले लिया है।












Click it and Unblock the Notifications