दिनभर की बड़ी खबरों का डेली डोज, पढ़िए बस एक क्लिक में...

नोटबंदी के बीच बुधवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात के मेहसाणा पहुंचे। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सहारा और बिड़ला से पैसे लेने के आरोप लगाए। पढ़िए दिनभर की बड़ी खबरें...

नई दिल्ली। नोटबंदी पर जारी घमासान के बीच कांग्रेस और बीजेपी में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच आयकर विभाग कालेधन के खिलाफ कार्रवाई को लेकर छापेमारी कर रही है। पढ़िए दिनभर की बड़ी खबरें...

capsule

दिनभर की बड़ी खबरों पर एक नजर

नोटबंदी के बीच बुधवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात के मेहसाणा पहुंचे। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सहारा और बिड़ला से पैसे लेने के आरोप लगाए। उनके इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है।

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा आरोप

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा आरोप

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात के मेहसाणा में रैली को संबोधित किया। रैली में राहुल के निशाने पर ज्यादातर वक्त पीएम मोदी रहे। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सहारा पर छापे के बाद 6 महीने में 9 बार पीएम मोदी को पैसे दिए थे, लेकिन इसकी कोई जांच नहीं की गई? राहुल ने कहा ऐसे ही बिड़ला के रिकॉर्ड में साफ लिखा है 25 करोड़ रुपए गुजरात के सीएम मोदी को, इसमें से 12 करोड़ के आगे क्वेश्चन मार्क लगा है। इसका क्या मतलब है? राहुल ने पूछा कि पीएम पर आरोपों का जवाब कौन देगा?

'हताश राहुल गांधी गुस्से में बेबुनियाद आरोप लगा रहे'

'हताश राहुल गांधी गुस्से में बेबुनियाद आरोप लगा रहे'


प्रसाद ने कहा कि हारे हुए, हताश राहुल गांधी गुस्से में बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी बिना सोचे समझे बोलते हैं। कहा कि राहुल ने पीएम पर झूठा आरोप लगाया है। प्रसाद ने यह भी कहा कि पीएम मोदी गंगा के समान पवित्र हैं।

नोटबंदी के बाद अब सैलरी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

नोटबंदी के बाद अब सैलरी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

कैशलेस व्यवस्था की ओर बढ़ते हुए मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के मुताबिक अब किसी को भी कैश में सैलरी नहीं मिलेगी। लोगों की सैलरी अब चेक और बैंक खाते में ही आएगी। नोटबंदी के बीच मोदी कैबिनेट ने कैशलेस इंडिया बनाने के लक्ष्य पर बढ़ते हुए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने वेतन भुगतान कानून में संशोधन के लिए अध्यादेश को मंजूरी दी है। मोदी कैबिनेट ने एक और फैसले पर मुहर लगाते हुए शत्रु संपत्ति अधिनियम को मंजूरी दे दी है।

कारोबारी शेखर रेड्डी को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

कारोबारी शेखर रेड्डी को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कारोबारी शेखर रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया है। कथित तौर पर अवैध रूप से पैसे के लेनदेन के मामले में शेखर रेड्डी की गिरफ्तारी हुई है। नोटबंदी के बाद से ही कालेधन पर लगाम के लिए सीबीआई समेत दूसरी जांच एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं। इस बीच चेन्नई में सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए शेखर रेड्डी को गिरफ्तार किया है।

नियमों के उल्लंघन पर आरबीआई ने पांच बैंकों पर लगाया जुर्माना

नियमों के उल्लंघन पर आरबीआई ने पांच बैंकों पर लगाया जुर्माना

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पांच बैंकों पर जुर्माना लगाया है। जिन बैंको पर जुर्माना लगा है, उनमें बैंक ऑफ अमेरिका, बैंक ऑफ टोक्यो मितसबिशी, द रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड, स्टैंडर्ड चार्टड बैंक और ड्यूश बैंक है। भारतीय रिजर्व बैंक ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम 1999 एक्ट के तहत ये कार्रवाई की है। जुर्माने के साथ-साथ इन बैंको को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+