दिनभर की बड़ी खबरों का डेली डोज, पढ़िए बस एक क्लिक में
नोटबंदी पर हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भी संसद नहीं चल सकी। इस खबर के साथ-साथ पढ़िए दिनभर की बड़ी खबरें...
नई दिल्ली। नोटबंदी पर हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भी संसद नहीं चल सकी। इस खबर के साथ-साथ पढ़िए दिनभर की बड़ी खबरें...

नोटबंदी के बीच आरबीआई ने किए कई अहम ऐलान
सबसे पहले बात करेंगे आज की सबसे बड़ी खबर की। आरबीआई ने नोटबंदी के बाद दिसंबर माह में मौद्रिक नीति की समीक्षा करने के दौरान कई अहम बातों का जिक्र किया।

10 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच आरबीआई ने जारी किए 19.1 अरब नए नोट
आरबीआई ने बताया कि नोटबंदी के बाद 10 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच में आरबीआई ने 19.1 अरब नए नोट पब्लिक के बीच में जारी किए हैं। यह नोटों की कुल संख्या पिछले तीन साल में जारी किए गए कुल नोटों की संख्या से ज्यादा है। आरबीआई ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नए नोटों को अपने पास रोक कर न रखें।
आरबीआई ने बताया कि बैंकों में अभी तक 500-1000 रुपए के कुल 11.55 लाख करोड़ रुपए के नोट आज की तारीख तक बैंकों में वापस आ चुके हैं। केंद्र सरकार की तरफ से आरबीआई को नोटबंदी के नाम पर कोई विशेष लाभांश नहीं दिया गया है। आरबीआई ने कहा कि नोटबंदी के निर्णय को जल्दबाजी में नहीं लिया गया।

ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं
भारतीय रिजर्व बैंक ने एक बार फिर से ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई ने पॉलिसी रेट को 6.25 फीसदी के स्तर पर ही रखा है। साथ ही आरबीआई ने वित्त वर्ष 2016-17 की चौथी तिमाही में खुदरा महंगाई दर 5 फीसदी के स्तर पर रहने का अनुमान जताया है। जीडीपी ग्रोथ की दर को घटा दिया है।
वर्ष 2016-17 के लिए जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को 7.6 फीसदी से घटाकर 7.1 फीसदी कर दिया है। मौद्रिक समीक्षा की नीति करने वाली कमेटी के सभी सदस्यों ने रेपो रेट को जस का तस बनाए रखे जाने के पक्ष में वोट किया।

नोटबंदी पर चर्चा को लेकर विपक्ष के रवैये को पीएम ने कहा 'अलोकतांत्रिक'
नोटबंदी को लेकर संसद में हंगामे दौर जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी पर चर्चा को लेकर विपक्ष के रवैये पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने विपक्ष के रवैये को अलोकतांत्रिक करार दिया है। बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि सरकार के नोटबंदी के फैसले को जनता का समर्थन मिल रहा है।
उन्होंने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि वो संसद में अब तक के सबसे बड़े रिफॉर्म नोटबंदी पर चर्चा नहीं होने दे रहे हैं, जबकि इसे जनता का समर्थन प्राप्त है। संसद के शीतकालीन सत्र के सुचारू ढ़ंग से ना चल पाने पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गुजरात के गांधीनगर से सांसद लाल कृष्ण आडवाणी ने तल्ख टिप्पणी की है। उन्होंने बुधवार को कहा कि ना स्पीकर, ना संसदीय कार्यमंत्री चाहते हैं कि सदन चले।

नोटबंदी पर घमासान, नहीं चली संसद
नोटबंदी के मुद्दे पर संसद में बुधवार को भी सियासी घमासान छिड़ा रहा। विपक्ष ने एक सुर में नोटबंदी के चलते हुई मौतों पर सरकार से जवाब की मांग की। इस दौरान लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों की कार्रवाई पहले स्थगित होती रही।
दो बजे जैसे ही सदन की कार्रवाई शुरू हुई हंगामे के बाद इसे दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया। संसद सत्र के दौरान कई बार विपक्ष और सत्ता पक्ष के नेताओं में तीखी नोंक-झोंक भी हुई।

इस्लामाबाद आ रही पीआईए की फ्लाइट क्रैश
पाकिस्तान की मीडिया की ओर से जानकारी आ रही है कि पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) फ्लाइट संख्या पीके-661 क्रैश हो गई है। यह फ्लाइट बुधवार को चित्राल से इस्लामाबाद आ रही थी।
फ्लाइट में 40 यात्री सवार थे। फ्लाइट ने करीब 3:30 बजे चित्राल से टेक ऑफ किया था और इसे 4:30 बजे इस्लामाबाद पहुंचना था। पाकिस्तान की सेना और हेलीकॉप्टर्स को क्रैश वाली जगह हवेलियन भेजा गया है।

जयललिता के राजनीतिक सलाहकार रहे चो रामास्वामी का निधन
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के करीबी और राजनीतिक सलाहकार रहे चो रामास्वामी का बुधवार सुबह निधन हो गया। 82 वर्षीय रामास्वामी लंबे समये चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती थे। इसी अस्पताल में दो दिन पहले जयललिता का निधन हुआ था।
बीजेपी से राज्यसभा में सांसद रह चुके रामास्वामी एक अभिनेता और वरिष्ठ पत्रकार भी थे। राजनीति की बेहतर समझ रखने वाले रामास्वामी से जयललिता अक्सर सलाह लेती थीं। अगस्त 2015 में जब वह बीमार हुए तो जयललिता उनसे मिलने अपोलो अस्पताल भी गई थीं।

रहाणे हुए चोटिल मनीष पांडे टीम में
चौथे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव आया है। अजिंक्या रहाणे की जहग मनीष पांडे को टीम में जगह दी गई है। रहाणे के चोटिल होने की वजह से उन्हें टीम में मौका दिया है। रहाणे के दाए हाथ की इंडेक्श फिंगर में चोट लगने के कारण टीम से बाहर होना पड़ा है, उन्हें यह चोट प्रैक्टिस के दौरान लगी है।
वहीं मोहम्मद शमी की जगह शार्दुल ठाकुर को टीम बतौर विकल्प शामिल किया गया है। शमी के मोहाली टेस्ट में घायल होने की वजह से खेलने पर संशय बरकरार है।












Click it and Unblock the Notifications