लोकसभा चुनाव से पहले आया पंजाब का बड़ा सर्वे, जानें क्या है जनता का मूड
नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनावों में अब कुछ हफ्तों का समय बचा है। देश के प्रमुख राजनीतिक दल पार्टियों के प्रचार अभियान में जुट गए हैं। पंजाब राज्य में मतदाताओं के मूड को भांपने के लिए समाचार चैनल न्यूज नेशन ने एक सर्वे कराया है। सर्वे के माध्यम से जब पूछा गया कि 'प्रधानमंत्री के लिए पहली पसंद कौन है? तो सर्वे में 38 फीसदी लोगों ने नरेंद्र मोदी को अपनी पहली पसंद बताया। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 30 प्रतिशत मतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। ये आंकड़े कुछ हद तक जम्मू-कश्मीर में न्यूज़ नेशन द्वारा किए गए ओपिनियन पोल के समान हैं। जहां पर 37 प्रतिशत लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी और 30 प्रतिशत लोगों ने राहुल गांधी को वोट दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications