Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सर्वे: राजस्थान में राहुल गांधी को पछाड़ मोदी बने प्रधानमंत्री पद की पहली पसंद

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में तीन हिंदी राज्यों में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बावजूद इन राज्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बरकरार है। समाचार चैनल न्यूज नेशन द्वारा हाल में किए गए सर्वे के आधार पर राजस्थान में पीएम मोदी अभी लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। सर्वे के मुताबिक, नरेंद्र मोदी 47 फीसदी लोगों के सबसे पसंदीदा प्रधानमंत्री उम्मीदवार बने हुए हैं। वहीं पीएम पद के लिए हुए मतदान में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 31 फीसदी वोट मिले हैं। इसके अलावा 23 फीसदी लोग भारत के प्रधानमंत्री के रूप में किसी और को देखना चाहते हैं।

भाजपा को राजस्थान में 16 सीटें मिलने की संभावना

भाजपा को राजस्थान में 16 सीटें मिलने की संभावना

लेकिन भाजपा के लिए के लिए राजस्थान से बुरी खबर भी है। क्योंकि आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी कई सीटों पर हार सकती है। सर्वेक्षण से पता चलता है कि भाजपा को राजस्थान में 16 सीटें मिलने की संभावना है। 2014 के लोकसभा चुनावों की तुलना में 9 सीटें कम आ सकती है। ये 9 सीटें कांग्रेस के खाते में जाने की संभावना है। अगर बात राजस्थान में दोनों पार्टियों के वोट शेयर की करें तो भाजपा राजस्थान में 40 प्रतिशत वोट शेयर मिलने की संभावना है जबकि कांग्रेस 2019 के आम चुनाव में 35 प्रतिशत वोट शेयर पा सकती है। बता दें कि, 2014 के आम चुनावों में कांग्रेस पूरी तरह से निष्क्रिय हो गई थी और उसे सिर्फ 30.73 फीसदी वोट मिले थे। वहीं 2013 के विधानसभा चुनावों में भाजपा का वोट शेयर 45.17 प्रतिशत था और कांग्रेस ने केवल 33.07 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे। हालांकि, इस सर्वे में नरेंद्र मोदी 47 फीसदी मतदान के साथ सबसे पसंदीदा प्रधानमंत्री उम्मीदवार बने हुए हैं और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 31 फीसदी लोगों के पसंदीदा प्रधानमंत्री उम्मीदवार हैं।

राजस्थान में चुनाव के दौरान ये मुद्दा होगा अहम

राजस्थान में चुनाव के दौरान ये मुद्दा होगा अहम

आगामी आम चुनावों में राज्य के लोगों के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा कौन सा रहने वाला है तो 16 फीसदी लोगों ने बेरोजगारी को महत्वपूर्ण मुद्दा बताया है। वहीं 12 प्रतिशत लोग भ्रष्टाचार, 15 फीसदी लोग मंहगाई औऱ 8 फीसदी लोग नोटबंदी और जीएसटी को अहम मुद्दा मान रहे हैं। भाजपा पिछले साल विधानसभा चुनाव हार गई थी लेकिन 43 प्रतिशत लोगों को अभी भी लगता है कि यह पार्टी ही है जो राज्य के मुद्दों का समाधान कर सकती है। राज्य की सत्ताधारी पार्टी 39 प्रतिशत लोगों के साथ दूसरे स्थान पर है। हालांकि, उनमें से 52 फीसदी राज्य में कांग्रेस सरकार से खुश हैं और 42 फीसदी ने कहा कि वे सरकार से खुश नहीं हैं।

49 फीसदी लोग एनडीए सरकार से संतुष्ट

49 फीसदी लोग एनडीए सरकार से संतुष्ट

राज्य के 49 फीसदी लोग केंद्र में पीएम मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार से संतुष्ट हैं और 37 फीसदी लोगों ने इस पर असंतोष व्यक्त किया है। ओपिनियन पोल में पाया गया कि 45 फीसदी लोगों की राय है कि विकास मोदी सरकार का प्रमुख फोकस रहा है। यह पूछे जाने पर कि ' क्या 10 फीसदी सामान्य जाति का कोटा बीजेपी को फायदा पहुंचाएगा? ' 51 फीसदी लोगों ने 'हां' कहा, जबकि 35 फीसदी लोगों ने कहा कि इससे सरकार को कोई फायदा नहीं होगा।

लोगों ने माना राहुल के राफेल के आरोपों में है दम

लोगों ने माना राहुल के राफेल के आरोपों में है दम

वहीं राज्य के 42 फीसदी लोगों को लगता है कि राफेल जेट सौदे को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ राहुल गांधी के आरोपों में दम है। हालांकि, 40 फीसदी ने इसे निराधार बताया है। यह पूछे जाने पर कि क्या मोदी सरकार चीन और पाकिस्तान को करारा जवाब दे रही है, राजस्थान के 48 फीसदी लोगों ने 'हां' कहा और 40 फीसदी लोगों ने 'नहीं' कहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+