सांसदों का शपथ आज, सुमित्रा महाजन भरेंगी स्पीकर के लिए पर्चा

parliament
नयी दिल्ली। 16वीं लोकसभा के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज नए सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। इतना ही नहीं लोकसभा अध्यक्ष के लिए नामांकन भी होगा। इसके लिए भाजपा की वरिष्ठ सांसद सुमित्रा महाजन का नाम लगभग तय है। सुमित्रा महाजन लगातार आठवीं बार इंदौर से सांसद चुनी गई हैं।

संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन कार्यवाही 11 बजे से शुरू होगी। कार्वाही शुरु होते ही सांसदों को शपथ दिलाई जाएंगी। प्रोटेम स्पीकर कमलनाथ बारी-बारी से सभी सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। यह सिलसिला रात तक चलेगा। जो सांसद बच जाएंगे, उन्हें कल सुबह शपथ दिलाई जाएगी।

सबसे पहले बीजद के अर्जुन चरण सेठी, कांग्रेस के बिरेन सिंह ईगती और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रहे पीए संगमा को सपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद सदन के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नेता विपक्ष और कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा। तब राज्यों के अंग्रेजी वर्णमाला के हिसाब से तमाम सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। वहीं बाजपा की ओर से लोकसभा स्पीकर के लिए सुमित्रा महाजन आज अपना पर्चा भरेंगी। कल लोकसभा के विशेष सत्र के पहले दिन दिवंगत भाजपा नेता और कैबिनट मंत्री गोपीनाथ मुंडे के आकस्मिक देहांत पर कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+