सिर से जुड़े बच्‍चों को सर्जरी से अलग करने वाले न्यूयॉर्क के न्यूरोसर्जन का कोरोना वायरस से मौत

न्‍यूयॉर्क। एक जटिल सर्जरी के दौरान न्‍यूज चैनल सीएनएन को ऑपरेशन थिएटर मे आने की अनुमति देने वाले डॉक्‍टर जेम्‍स टी गुडरिच का निधन हो गया। अस्‍पताल के मुताबिक उनमें कोरोना वायरस के कुछ लक्षण पाए गए थे जिसके बाद सोमवार को उन्‍होंने अंतिम सांस ली। आपको बता दें कि डॉक्‍टर जेम्‍स ने ही शरीर से जुड़े दो जुड़वा बच्‍चों जाडॉन और एनिस को सर्जरी कर अलग किया था। मोंटिफोर मेडिसिन के सीईओ डॉ फिलिप ओ ओजाह ने कहा, "डॉ गुडरिक हमारी संस्था के एक बीकन थे और वह वास्तव में बहुत याद किए जाएंगे। "

सिर से जुड़े बच्‍चों को सर्जरी से अलग करने वाले न्यूयॉर्क के न्यूरोसर्जन का कोरोना वायरस से मौत

उन्‍होंने कहा कि डॉक्‍टर गुडरिक की विशेषज्ञता और उनका तरीका बिल्‍कुल अलग था। अस्‍पताल की तरफ से गुडरिक को एक सच्‍चा और इमानदार डॉक्‍टर के तौर पर याद किया गया। अस्‍पताल ने कहा कि डॉक्‍टर गुडरिक एक कुशल न्‍यूरो सर्जन के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे। अस्‍पताल की तरफ से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि डॉक्‍टर गुडरिक का यूं चला जाना न्‍यूरो डिपोर्टमेंट की सबसे बड़ी हानि है। उनके विचार हमेशा अग्रणी रहेगी।

आपको बता दें कि डॉक्‍टर गुडरिक ने जाडॉन और अनियास मैकडॉनल्ड्स जैसे क्रानियोपैगस जुड़वा बच्चों को अलग करने के लिए एक बहु-मंच दृष्टिकोण विकसित किया, जो मस्तिष्क और खोपड़ी में जुड़े थे।

भारत में कोरोना के अबतक 1251 केस

कोरोना वायरस का प्रकोप भारत में भी बढ़ता जा रहा है। देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और यह आंकड़ा 1251 पर पहुंच गया है। इस खतरनाक कोविड-19 महामारी से अब तक देशभर में जहां 32 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 102 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। देश में कोरोना वायरस के कुल 1251 मामलों में से 1117 केस एक्टिव हैं। देश में कोरोना वायरस से पीड़ित 49 विदेशी भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+