नए साल के जश्न के दौरान 4 घटनाओं में 18 की मौत
नई दिल्ली। साल 2018 के स्वागत में एक ओर जहां लोगों ने जश्न मनाए वहीं कुछ लोग इस दौरान दुर्घटनाओं का शिकार हुए और मारे गए। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम तक 18 लोगों की मौत हुई थी। अधिकारियों के अनुसार रविवार को पश्चिम बंगाल स्थित दामोदर नदी में 5 लोग डूब कर मर गए। पश्चिम बर्दमान स्थित श्रीपली निवासी पांचों शख्स की उम्र 21 वर्ष थी। वो जैसे ही पानी में उतरे उसके थोड़ी ही देर बाद डूब गए। आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर ने कहा कि जहां युवक पिकनिक के लिए गए थे वो उसके लिए नहीं है। पुलिस ने कहा कि घटना के बाद इस इलाके में लोगों के एंट्री पर बैन लगा दिया गया है। वहीं एक अन्य घटना में पश्चिम बंगाल के ही हुगली जिला स्थित दीघा में ट्रक के कार से भिड़ने पर 5 लोगों की मौत हो गई। घटना में एक शख्स को अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि ट्रक के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही बिहार के भागलपुर में 3 लड़के गंगा नदी में डूब गए और उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि 11 से 13 की उम्र के 9 बच्चे नदी के पार पिकनिक मनाने जा रहे थे लेकिन उनकी नांव बीच में ही डूब गई। पुलिस ने जानकारी दी कि 6 बच्चों को बचा लिया गया लेकिन 3 डूब गए और उनकी मौत हो गई। वहीं आंध्र प्रदेश में 24 वर्षीय शख्स ने शराब के नशे में 4 लोगों को कुचल दिया, जिसमें 3 नाबालिग शामिल थे। घटना में कार ड्राइवर की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications