Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नए साल के फ़ैशन की झलकियां

साल 2018, फ़ैशन ट्रेंड्स
Getty Images
साल 2018, फ़ैशन ट्रेंड्स

नया साल आने वाला है और यकीकन ऐसी बहुत सारी चीज़ें होंगी जिसके बारे में अभी तक आपने कुछ तय नहीं किया होगा.

जैसे जिस जिम की आपने मेंबरशिप ले रखी है, वहां आप जाएंगे या नहीं. लेकिन एक चीज़ है जिसे लेकर आप फ़ैसला कर सकते हैं, वो ये है कि आप क्या पहनेंगे.

फ़ैशन इंडस्ट्री आने वाले वसंत और गर्मियों के लिए अपनी तैयारियों में जुट गई है और वे नए ट्रेंड्स पेश करने लगे हैं. उनके पिटारे में कई तरह की डिजाइनें हैं.

लंदन, पेरिस, मिलान और न्यूयॉर्क में हाल के दिनों में आयोजित किए गए फ़ैशन वीक्स में कई आकर्षक डिजाइनें पेश की गईं थीं.

इनमें परों का एहसास कराने वाले फ़ीदर फ़ैब्रिक्स से लेकर झीनी प्लास्टिक के लिबास और जामुनी रंग से लेकर पोल्का डॉट्स (सफ़ेद कपड़े पर काले प्रिंट्स) तक शामिल थे.

बाज़ार में सर्दियों और क्रिसमस सेल्स की गहमागहमी महसूस की जाने लगी है और अगली बार जब आप शॉपिंग के लिए जाएंगे इन छह फ़ैशन ट्रेंड्स से बचना मुश्किल होगा.

साल 2018, फ़ैशन ट्रेंड्स
Getty Images
साल 2018, फ़ैशन ट्रेंड्स

पर्पल शेड्स

जब भी वसंत और गर्मियों का मौसम दस्तक देता है, कोई नया रंग साथ लिए आता है, इस बरस भी कुछ नहीं बदल रहा है.

अगर साल 2018 में आप ट्रेंड में बने रहना चाहते हैं तो आपको पर्पल कलर के अलग-अलग शेड्स ट्राई करने चाहिए.

लैवंडर के फूलों का रंग हज़ारों सालों से छाये रहे पिंक कलर की जगह लेता हुआ दिख रहा है.

वो चाहे लहराते लिबास हों या सिले सिलाए सूट हों या फिर चमकीले ड्रेस, लोगों के वार्डरोब्स में लैवंडर एक जरूरी रंग सा बन गया है.

साल 2018, फ़ैशन ट्रेंड्स
Getty Images
साल 2018, फ़ैशन ट्रेंड्स

डबल डार्क डेनिम

इसकी मांग फिर से जोर पकड़ रही है. यहां तक कि ब्रिटनी स्पीयर्स और जस्टिन टिंबरलेक ने भी कहा है कि वे अपने कलेक्शंस में डबल डेनिम फिर से देखना चाहते हैं.

फ़ैशन हाउसेज़ भी ठहरे हुए नहीं हैं, मैचिंग डेनिम्स के लिए उन्होंने अपना काम शुरू कर दिया है, इस बार वे गहरे नीले रंग पर ज़्यादा जोर दे रहे हैं.

पिछले दशक में ट्रेंड में रहा रिप्ड (कटी-फटी) जींस नई चमकदमक और कलेवर के साथ फिर से जगह बना सकता है.

साल 2018, फ़ैशन ट्रेंड्स
Getty Images
साल 2018, फ़ैशन ट्रेंड्स

प्लास्टिक के लिबास

इसे आने वाले कल का फ़ैशन कहा जा रहा है. बीते फ़ैशन सीज़न में भी विनाइल (एक तरह के सॉफ्ट प्लास्टिक) के लिए ख़ासा रुझान देखा गया था.

ट्रेंच कोट्स, घुटने तक जाने वाले जूते, हैंडबैग्स और ऐसी ही कुछ चमकीली चीज़ें प्लास्टिक को नई पहचान दिलाते हुए दिखे.

साल 2018 में ये प्लास्टिक फ़ैशन प्रैक्टिकल करार दिया जा सकता है, पानी से बचाने वाला और आसानी से धोया जा सकने वाला.

बालमेन, मार्क जैकब, कैनल और कैल्विन क्लीन जैसी बड़ी कंपनियां इस सेंगमेंट में फोकस कर रही हैं.

साल 2018, फ़ैशन ट्रेंड्स
Getty Images
साल 2018, फ़ैशन ट्रेंड्स

फ्रिंजिंग एंड फीदर्स फ़ैब्रिक्स

अगर कोई ड्रेस आपको पूरे दिन पहनना हो तो शायद इसकी तरफ़ न देखें.

लेकिन अगर 2018 में आपको किसी बड़े इवेंट में हिस्सा लेना हो तो फ़ीदर फ़ैब्रिक्स की तरफ़ आप देख सकते हैं.

झालर (फ्रिंजिंग) की तरह झूलते, परों का एहसास कराते फ़ीदर फ़ैब्रिक्स ग्लैमरस और नाटकीय लुक देते हैं.

फ़ीदर फ़ैब्रिक्स में रैंप पर कैटवॉक करतीं मॉडलों पर हर किसी की नज़र ठहर जाती है.

आप केवल फ़ीदर फ़ैब्रिक वाले बैग या स्कर्ट या झालर वाली टॉप से भी ट्रेंड में बने रह सकते हैं.

साल 2018, फ़ैशन ट्रेंड्स
Getty Images
साल 2018, फ़ैशन ट्रेंड्स

पोल्क डॉट्स फिर ट्रेंड में

गए मौसम की तरह पोल्का डॉट्स फिर से लौट आए हैं. सफ़ेद कपड़े पर बिंदी से गहरे काले घेरे आने वाले वसंत और गर्मियों में आपको क्लासिक लुक दे सकते हैं.

हर सीज़न में अगर कोई एक ट्रेंड चलन में रहता है तो वो है पोल्का डॉट्स.

इसलिए अगर आप पोल्का डॉट्स वाली टॉप या ड्रेस में पैसा लगाती हैं तो इसे पूरे साल पहना जा सकता है.

साल 2018, फ़ैशन ट्रेंड्स
Getty Images
साल 2018, फ़ैशन ट्रेंड्स

द ट्रेंच 2.0

नए साल में आप अपने वार्डरोब में ट्रेंच कोट के नए वर्जन पर दांव लगा सकते हैं. हर डिजाइनर ने ट्रेंच कोट को अपने-अपने तरीके से सज़ाने की कोशिश की है.

इसलिए आपके पास कई डिजाइनों के ऑप्शन होते हैं. अगर आप अपने ट्रेंच कलेक्शन को अपडेट करना चाहती हैं तो आप एम्ब्रॉयडरी और फ़ीदर वाले कोट आजमा सकती हैं.

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+