New Year 2026: गोवा-दुबई नहीं सेलिब्रेशन के लिए फेवरेट स्पॉट बना स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, पहुंचेंगे 8 लाख टूरिस्ट
New Year 2026 Statue of Unity: गुजरात के नर्मदा जिले में स्थित विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को देखने हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। अब न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए भी यह एक अहम टूरिस्ट स्पॉट बन गया है। कड़ाके की ठंड भी लाखों की संख्या में पर्यटक नर्मदा जिले पहुंच रहे हैं। इससे इस, इलाके की अर्थव्यवस्था को भी बड़ा बल मिला है। कड़ाके की ठंड के बावजूद देश-विदेश से सैलानी सरदार वल्लभभाई पटेल की इस भव्य प्रतिमा को देखने पहुंच रहे हैं।
नर्मदा जिले प्रशासन का अनुमान है कि नए साल तक यहां करीब 8 लाख पर्यटक पहुंच सकते हैं। यह अब तक का रिकॉर्ड होगा। गोवा, शिमला, मसूरी जैसी जगहों के बीच भारी संख्या में लोग नए साल पर स्टेच्यू ऑफ यूनिटी देखने के लिए पहुंच रहे हैं।

Statue of Unity देखने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा
दिसंबर की शुरुआत से ही स्टेच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुजरात के अलावा महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली सहित कई राज्यों से लोग यहां पहुंच रहे हैं। बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटकों की मौजूदगी भी पिछले कुछ महीनों में देखने को मिली है। ठंड का सुहाना मौसम भी टूरिज्म को बढ़ावा देने वाली वजह है।
New Year 2026 Statue of Unity: प्रशासन ने की पुख्ता तैयारियां
- पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग ने पर्यटकों की सुविधा के लिए खास व्यवस्था की है।
- सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अलग-अलग रूट तय किए गए हैं और पार्किंग की क्षमता भी बढ़ाई गई है।
- इसके अलावा पेयजल, साफ-सफाई और पर्यटकों की सहायता के लिए विशेष टीमें मौके पर मौजूद हैं।
- प्रशासन का कहना है कि इस साल करीब 8 लाख पर्यटक 31 दिसंबर को पहुंच सकते हैं। इसे देखते हुए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम भी किए गए हैं, ताकि पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी न हो।
New Year 2026: नर्मदा में होटल और रिसॉर्ट्स भी पूरी तरह तैयार
न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर आने वाले पर्यटकों की भारी संख्या को देखते हुए स्थानीय रिसॉर्ट और होटल मालिकों ने भी पूरी तैयारी की है। आसपास के होटल, रिसॉर्ट्स और टेंट सिटी संचालकों ने बताया कि टूरिस्ट की संख्या को देखते हुए सभी इंतजाम किए गए हैं। ठहरने, खाने-पीने और मनोरंजन के लिए खास पैकेज भी हैं। स्टेच्यू ऑफ यूनिटी देखने आने वाले पर्यटकों के लिए आसपास कई और टूरिस्ट स्पॉट भी हैं। इसमें फूलों की घाटी, सरदार सरोवर डैम, जंगल सफारी, लाइट एंड साउंड शो, एकता मॉल और सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे आकर्षण हैं।












Click it and Unblock the Notifications