नए साल 2017 का जश्न पूरी दुनिया में हुआ शुरू, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में हुई शुरुआत
रात में 12 बजने से एक मिनट पहले ही आतिशबाजी तेज हो गई और देश भर में लोग नए साल के जश्न में डूब गए। यही हाल दुनिया के तमाम शहरों का रहा।
नई दिल्ली। नया साल 2017 का जश्न पूरी दुनिया में जारी है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से शुरू हुआ नए साल का जश्न मे दुनिया भर में अलग-अलग तरह से लोग नए साल का स्वागत कर रहे हैं। भारत समेत कई अन्य देशों में शनिवार रात 12 बजे के पहले ही नए साल का जश्न शुरू हो गया। वर्ष 2016 अपनी कुछ पुरानी यादें छोड़कर गया तो वहीं साल 2017 से उम्मीद है कि वो सबसे के लिए कुछ नया लेकर आए। हर तरफ पहले ही नए साल के जश्न की तैयारियां हो चुकी थीं। नए साल से पहले जश्न मनाने के लिए दिल्ली के प्रमुख बाजारों में जुटने वाली भीड़ से निपटने के लिए राजधानी दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस में करीब 1240 पुसिलकर्मियों को तैनात किया गया है।

रात में 12 बजने से एक मिनट पहले ही आतिशबाजी तेज हो गई और देश भर में लोग नए साल के जश्न में डूब गए। यही हाल दुनिया के तमाम शहरों में है। लोग नए साल का जश्न मना रहे हैं और एक दूसरे को मुबारकबाद दे रहे हैं।
दिल्ली के अलावा मुंबई, चेन्नई, गोवा और बेंगलुरु की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं जहां युवा नए साल का स्वागत अलग-अलग अंदाज में कर रहे हैं। लोग सड़कों पर डांस कर रहे हैं और नए साल का जश्न मना रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications