रोहतक मामले में एक और वीडियो: देखें और तय करें इन बहनों की बहादुरी में कितनी सच्चाई?
चंडीगढ़। चलती हस में मनचले लड़कों को बेल्ट से पीच कर रातों-रात स्टार बनने वाले रोहतक की बहादुर बहनों का एक और वीडियो सामने आया है। ये वीडियो इसी साल अक्टूबर महीने का है। इस वीडियो में ये दोनों बहनें छेड़खानी कर रहे एक लड़के की पिटाई करती दिखाई दे रही हैं। दोनों बहनों का एक नया वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

इस वीडियो में ये दोनों रोहतक के सिटी पार्क में छेड़छाड़ का विरोध करते हुए एक लड़के की पिटाई कर रही है। दोनों बहादुर बेटियों का कदम कदम पर इन मनचलों से सामना हो रहा है। लेकिन दोनों बहनें इन बदमाशों के आगे घुटने टेकने के बजाए इनसे लोहा ले रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्क में बेंच पर बैठे लड़के ने उन पर फब्तियां कसीं और फिर पैर अड़ाकर उन्हें गिरा दिया। इसके बाद उन्होंने इस लडके की पिटाई कर डाली।
आपको बता दें कि रोडवेज बस मामले में आरोपियों के परिजनों और प्रत्यक्षदर्शी महिला का कहना है कि बस में लड़कियों के साथ कोई छेड़खानी नहीं हुई, यह महज सीट को लेकर हुआ आपसी झगड़ा था। जेसे लड़कियों ने जानबूझ कर हंगामा कर बढ़ा दिया।












Click it and Unblock the Notifications