दानिश अली के साथ रमेश बिधूड़ी की 'गाली गलौज' मामले में नया अपडेट, जानिए 10 तारीख को क्या होगा?

Ramesh Bidhuri remarks on Danish Ali: संसद में बीएसपी के सांसद दानिश अली के ऊपर की गई भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी की अभद्र टिप्पणी मामले में नई जानकारी सामने आई है। दरअसल इस मामले में लोकसभा की विशेषाधिकार समिति की पहली बैठक 10 अक्टूबर को होगी।

आपको बता दें कि बीते 22 सितंबर को लोकसभा में चद्रयान-3 पर चर्चा के दौरान रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली के ऊपर अभद्र टिप्पणी की थी, जिसे लेकर सांसदों ने उनकी शिकायत विशेषाधिकार समिति से की।

ramesh bidhuri remarks on danish ali

बिधूड़ी और दानिश, दोनों का पक्ष सुनेगी विशेषाधिकार समिति
सांसदों की शिकायत के आधार पर लोकसभा की विशेषाधिकार समिति पहले रमेश बिधूड़ी और इसके बाद दानिश अली का पक्ष सुनेगी। दरअसल, कुछ सांसदों ने दानिश अली को लेकर भी समिति से शिकायत की थी, कि उन्होंने चंद्रयान-3 पर चर्चा के दौरान अभद्र व्यवहार किया। वहीं, विपक्ष के सांसदों की मांग है कि दानिश अली पर अभद्र टिप्पणी के लिए रमेश बिधूड़ी पर ना केवल कड़ी कार्रवाई की जाए, बल्कि उनकी सदस्यता भी निलंबित की जाए। इसके बाद मामला संसद की विशेषाधिकार समिति को भेज दिया गया।

'दानिश अली के व्यवहार की भी हो जांच'
रमेश बिधूड़ी का पक्ष उठाते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी लिखी। अपनी चिट्ठी में निशिकांत दुबे ने कहा कि बसपा सांसद दानिश अली ने लोकसभा में चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जिसके वजह स रमेश बिधूड़ी भड़के और ये घटना घटी। हालांकि निशिकांत दुबे ने रमेश बिधूड़ी के व्यवहार की निंदा की और कहा कि संसद के अंदर ऐसा अभद्र बर्ताव नहीं होना चाहिए, लेकिन साथ ही उन्होंने स्पीकर से दानिश अली के व्यवहार की भी जांच कराए जाने की मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+