कांग्रेस सांसद का आरोप मंत्री बने निसिथ प्रमाणिक बांग्लादेशी हैं, पीएम को पत्र लिखकर जांच की मांग
नई दिल्ली, 18 जुलाई। केंद्र में मोदी सरकार के कैबिनेट का हाल ही में विस्तार हुआ है। इस कैबिनेट विस्तार में कई नए और युवा नेताओं को भी जगह मिली है। महज 35 साल के सांसद निसिथ प्रामाणिक को भी कैबिनेट में जगह दी गई है। लेकिन अब राज्यसभा सांसद और असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रिपुन बोरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि प्रामाणिक बांग्लादेशी नागरिक हैं, लिहाजा इस मामले में जांच कराई जाए।
Recommended Video

रिपुन बोरा ने पत्र लिखकर कहा कि न्यूज चैनल और अखबार की रिपोर्ट के अनुसार निसिथ प्रामाणिक बांग्लादेशी नागरिक हैं, उनका जन्म बांग्लादेश के जिला गाईबांधा के हरिनाथपुर में हुआ हैवो पश्चिम बंगाल में कंप्यूटर की पढ़ाई करने आए थे। कंप्यूटर की डिग्री लेने के बाद उन्होंने टीएमसी ज्वाइन कर ली, इसके बाद वो भाजपा में शामिल हुए और कूच बिहार से सांसद बने। लिहाजा उनके बांग्लादेशी नागरिक होने की जांच होनी चाहिए।
रिपुन बोरा ने ट्वीट करके लिखा, यह एक गंभीर विषय है, बराक बंगला न्यूज, रिपब्लिक टीवी त्रिपुरा, इंडिया टुडे, बिजनेस स्टैंडर्ड ने यह खबर प्रकाशित की है कि निसिथ प्रामाणिक बांग्लादेशी नागरिक हैं। यह काफी चिंता का विषय है कि एक विदेशी नागरिक देश का केंद्रीय मंत्री है। लिहाजा मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करता हूं कि वह इस मामले की जांच कराएं और स्थिति को स्पष्ट करें। कांग्रेस सांसद के दावे को प्रामाणिक के करीबी सिरे से खारिज करते हैं उनका कहना है कि निसिथ का जन्म, प्रारंभिक शिक्षा, लालन पालन भारत में ही हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications