भारत में फ्रांस के राष्‍ट्रपति होलांद पर आईएसआईएस हमले को तैयार!

बेंगलुरु। फ्रांस के राष्‍ट्रपति फ्रंसुआ होलांद 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में बतौर चीफ गेस्‍ट शिरकत करेंगे। होलांद तीन दिन के दौरे पर 24 जनवरी को भारत पहुंचेंगे। लेकिन उससे पहले बेंगलुरु स्थित फ्रेंच कांसुलेट को आईएसआईएस की ओर से एक चिट्ठी मिली है। इसमें होलांद पर हमले की धमकी दी गई है।

francois-hollande-attack-isis-india

न्‍यूज एजेंसी एएनआई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस चिट्ठी को चेन्‍नई से भेजा गया है। फ्रांस और राष्‍ट्रपति होलांद आईएसआईएस के निशाने पर हैं। नवंबर में फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए आतंकी हमले में उन्‍हें भी निशाना बनाने की कोशिश की गई थी।

भारत के गणतंत्र दिवस के लिए तैयारियां कर रही फ्रांस की सेना

राष्‍ट्रनति होलांद 24 जनवरी को चंडीगढ़ पहुंचेंगे और यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका स्‍वागत करने के लिए मौजूद रहेंगे। इसके बाद मंगलवार को वह पीएम मोदी के साथ राजधानी दिल्‍ली में गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होंगे।

गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा की तैयारियों का जायजा गृहमंत्री राजनाथ सिंह की ओर से लिया गया था। उन्‍होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आईएसआईएस की ओर से आने वाले धमकियों और खतरे को गंभीरता से लिया जाए।

गौरतलब है कि उत्‍तराखंड से चार लोगों को आईएसआईएस से जुड़े होने के शक में गिरफ्तार किया गया है। वहीं दिल्‍ली के एक वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी की ओर से कहा गया है कि ये चारों लोग दिल्‍ली में बड़े आतंकी हमले की योजना बना रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+