कोरोना का फिर मंडराया खतरा, भारत में मिला ओमिक्रॉन का नया सब वैरिएंट BA.2.75
देश में कोरोना का खतरा फिर से मंडराने लगा है। भारत सहित कई देशों में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वैरिएंट के नए सब वैरिएंट BA.2.75 मिला है। इससे पूरे विश्व की चिंता बढ़ गई है।
नई दिल्ली, 07 जुलाई : देश में कोरोना का खतरा फिर से मंडराने लगा है। भारत सहित कई देशों में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वैरिएंट के नए सब वैरिएंट BA.2.75 मिला है। इससे पूरे विश्व की चिंता बढ़ गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने कहा कि हम इस वैरिएंट पर कड़ी नजर रख रहे हैं।

who कर रहे निगरानी
टेड्रोस एडनॉम ने प्रेस ब्रिफिंग के दौरान कहा कि पिछले दो सप्ताह में कोविड-19 के मामले में लगभग 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि यूरोप और अमेरिका में BA.4 और BA.5 की लहरें चल रही हैं। भारत जैसे देशों में BA.2.75 के एक नए सब वैरिएंट का पता चला है। जिसको हमलोग फॉलो कर रहे हैं। साथ ही उसके चेंजेज पर भी नजर रख रहे हैं।
Recommended Video

पिछले 24 घंटे में मिले 16 हजार से अधिक मामले
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, बुधवार को भारत ने पिछले 24 घंटों में 16,159 कोविड के नए मामले दर्ज किए। इस दौरान 15,394 रोगी ठीक हुए। अभी रिकवरी रेट 98.53 फीसदी है। आंकड़ों के अनुसार, देश में महामारी की शुरुआत के बाद से ठीक होने वालों की कुल संख्या 4,29,07,327 हो गई है।

दस देशों में मिला वैरिएंट
WHO की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने ब्रीफिंग के दौरान कहा कि भारत में ओमिक्रॉन का नया वैरिएंट मिला है जिसे BA.2.75 कहा जा रहा है। साथ ही करीब दस देशों में भी यह वैरिएंट मिला है।

अभी महामारी खत्म नहीं हुई
WHO के इंसीडेंट मैनेजर COVID-19 आब्दी महमूद ने कहा कि अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि कोरोना महामारी खत्म हो गई है। हम अभी भी महामारी से लड़ रहे हैं। वायरस कभी भी हमें अपनी चपेट में ले सकते हैं। चाहे वह BA.4 हो या BA.5 या BA.2.75 इससे सावधान रहने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों को मास्क पहनना जारी रखना चाहिए, भीड़ से बचना चाहिए।

90 प्रतिशत वयस्क आबादी लगा चुकी वैक्सीन
कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन ही एक उपाय है। यहीं कारण है कि केंद्र सरकार कोरोना वैक्सीनेशन का लगातार अभियान चला रही है। वहीं अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को कहा कि भारत की 90 प्रतिशत वयस्क आबादी को कोविड से बचाव के लिए वैक्सीन लग चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications