Rule Change 1st October: रेलवे टिकट बुकिंग, PAN कार्ड से लेकर UPI तक! आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
New Rules 1st October 2025: सितंबर का महीना अब खत्म होने को है और नया अक्टूबर कई अहम बदलावों के साथ दस्तक देने वाला है। 1 अक्टूबर 2025 से लागू होने वाले नए नियम सीधे आपकी जेब और रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर असर डालेंगे। गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर रेलवे टिकट बुकिंग, पेंशन के नियम, यूपीआई ट्रांजैक्शन और बैंकों की छुट्टियों तक कई अहम मोर्चों पर परिवर्तन होने जा रहे हैं।
त्योहारों के मौसम में जहां खर्च अपने आप बढ़ जाता है, वहीं इन नियमों का असर आपके घरेलू बजट और आने वाली योजनाओं पर भी साफ दिखाई देगा। तो आइए जानते हैं, अक्टूबर से कौन-कौन से बड़े बदलाव लागू होंगे और उनका आप पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

रेलवे टिकट बुकिंग का नया नियम
धांधली पर रोक लगाने के लिए रेलवे 1 अक्टूबर से टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव कर रहा है। अब रिजर्वेशन खुलने के शुरुआती 15 मिनट तक केवल उन्हीं यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुक करने की अनुमति होगी जिनका आधार ऑथेंटिकेशन पूरा हो चुका है। यह व्यवस्था IRCTC की वेबसाइट और ऐप दोनों पर लागू होगी। नए नियम का मकसद वास्तविक यात्रियों को प्राथमिकता देना और एजेंटों या फर्जी बुकिंग की समस्या पर लगाम कसना है।
पेंशनर्स के लिए नए चार्ज लागू
पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने 1 अक्टूबर से नया फीस स्ट्रक्चर लागू करने का फैसला किया है। NPS, UPS, APY और NPS Lite खातों पर अब PRAN कार्ड और सालाना मेंटेनेंस चार्ज अलग से देना होगा। इसमें मामूली बदलाव किए गए हैं, जिससे सब्सक्राइबर्स की जेब पर हल्का असर पड़ेगा, लेकिन प्रक्रिया आसान होगी।
UPI से हट सकता है P2P ट्रांजैक्शन फीचर
1 अक्टूबर 2025 से UPI में P2P Collect सर्विस पूरी तरह बंद हो जाएगी। यानी अब किसी भी बैंक या पेमेंट ऐप पर 'कलेक्ट रिक्वेस्ट' फीचर उपलब्ध नहीं होगा। इस फीचर का इस्तेमाल दूसरे यूजर्स को पैसे भेजने या बिल पेमेंट की याद दिलाने के लिए होता था, लेकिन फ्रॉडर्स इसका दुरुपयोग कर फेक रिक्वेस्ट भेजकर लोगों से पैसे ठग रहे थे। NPCI ने सुरक्षा बढ़ाने और धोखाधड़ी रोकने के लिए इसे बंद करने का फैसला लिया है।
LPG सिलेंडर की कीमतों में संशोधन
1 अक्टूबर से ऑयल मार्केटिंग कंपनियां LPG, CNG और PNG की कीमतों की समीक्षा करेंगी रसोई गैस की कीमतें अप्रैल से स्थिर हैं, ऐसे में ग्राहकों को या तो राहत मिल सकती है या फिर बोझ बढ़ सकता है। त्योहारों के मौसम में सिलेंडर की कीमतें रसोई बजट पर सीधा असर डालेंगी।
ये भी पढे़ं: Bank Holiday October 2025: अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें राज्यवार डिटेल
ऑनलाइन गेमिंग पर अब सख्त नियम लागू
सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री पर अपना रुख और सख्त कर दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद अब नए नियम लागू हो गए हैं। इनके तहत गेमिंग कंपनियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी, ताकि खिलाड़ियों को किसी भी तरह की धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े से बचाया जा सके। इस कदम का उद्देश्य ऑनलाइन गेमिंग को और अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और जिम्मेदार बनाना है।
एक PAN से कई स्कीमों में निवेश की सुविधा
नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 1 अक्टूबर 2025 से पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) का नया मल्टीपल स्कीम फ्रेमवर्क (MSF) लागू होगा। इस बदलाव के बाद गैर-सरकारी कर्मचारी, कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स और गिग वर्कर्स अब एक ही पैन नंबर से अलग-अलग स्कीम्स में निवेश कर पाएंगे, जिससे निवेश के विकल्प बढ़ जाएंगे।
ये भी पढ़ें: October School Holidays: दुर्गा पूजा से लेकर दिवाली तक, इस महीने कितने दिन रहेंगी स्कूल में छुट्टियां?












Click it and Unblock the Notifications