मारे गए आतंकियों को किसने दिए 2000 के नोट?

सीमा पर जारी पाकिस्तान की नापाक हरकतों के बीच जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकियों के पास 2 हजार के नए नोट मिले हैं।

जम्मू। जम्मू कश्मीर के बांदीपोर इलाके में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकियों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आतंकियों के पास से 2000 रुपए के नए नोट बरामद हुए हैं।

2000 notes recovered from terrorists

इसके अलावा उनसे करीब 15 हजार रुपए की नकदी और गोला-बारूद भी मिला है। आतंकियों के पास 2000 के नोट मिलने से सुरक्षाबलों के लिए नई चुनौती खड़ी हो गई है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान की नापाक हरकतों के बीच मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियो के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई।

इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया।

यह मुठभेड़ मंगलवार सुबह बांदीपोर इलाके में हुई। करीब 2 घंटे तक चली मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया। आतंकियों के मारे जाने के बाद इलाके में सेना का तलाशी अभियान जारी है।

इस बीच जम्मू कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को भी बीएसएफ ने मार गिराया है। बीएसएफ ने बयान जारी कर घुसपैठिए के मारे जाने की पुष्टि की है।

बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि जवानों ने घुसपैठ कर रहे व्यक्ति को पहले चेतावनी दी। चेतावनी के बाद भी जब वह व्यक्ति नहीं रुका तो बीएसएफ के जवानों ने उसे मार गिराया।

इससे पहले सोमवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया था। गोलीबारी में बीएसएफ के हेड कॉन्स्टेबल राय सिंह शहीद हो गए थे।

इस फायरिंग में भारतीय सेना के 4 जवान घायल भी हुए थे। पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान द्वारा युद्धविराम का उल्लंघन करने के बाद भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब देते हुए सेना के 7 जवान ढेर कर दिए थे। पाकिस्तानी सेना ने भी यह बात स्वीकार की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+