गलत तरीके से राशन कार्ड बनवाया तो खैर नहीं! अब हर सदस्य का होगा OTP वेरिफिकेशन, क्या हैं नए नियम?

New Ration Card Rules: अगर आप नया राशन कार्ड बनवाने की तैयारी कर रहे हैं या अपने पुराने राशन कार्ड में परिवार के किसी सदस्य का नाम जोड़ना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले नए नियम जरूर जान लें। खाद्य आपूर्ति विभाग ने राशन कार्ड की प्रक्रिया को पहले के मुकाबले ज्यादा सख्त कर दिया है। अब सिर्फ आधार कार्ड या पते का प्रमाण दिखाकर राशन कार्ड बनवाना आसान नहीं होगा।

विभाग ने ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया में कई जरूरी जानकारियां और दस्तावेज जोड़ दिए हैं। इसका मकसद गलत तरीके से राशन कार्ड बनवाने की कोशिशों को रोकना और सरकारी राशन योजना का फायदा सही परिवारों तक पहुंचाना है। ऐसे में फॉर्म भरने से पहले सभी कागजात तैयार रखना जरूरी होगा।

New Ration Card Rules

6 दस्तावेज जरूरी

खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर राशन कार्ड के आवेदन में कई दस्तावेज अपलोड करना जरूरी कर दिया गया है। इनमें से कोई जरूरी कागज नहीं होने पर ऑनलाइन आवेदन आगे नहीं बढ़ पाएगा। आवेदन के दौरान इन दस्तावेजों की जरूरत होगी:

  • घर की फोटो
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक का विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो

इसलिए ऑनलाइन फॉर्म शुरू करने से पहले इन सभी दस्तावेजों को तैयार रखना बेहतर रहेगा।

ये भी पढ़ें: अब न पोर्टल, न पासवर्ड का झंझट! EPFO लेकर आया WhatsApp सर्विस, चुटकियों में मिलेगी PF की हर अपडेट

सदस्य जोड़ने पर जन्म प्रमाण पत्र जरूरी

अगर राशन कार्ड में परिवार के किसी सदस्य का नाम जोड़ना है, तो उस सदस्य का जन्म प्रमाण पत्र भी अपलोड करना होगा। परिवार के जितने सदस्यों के नाम जोड़े जा रहे हैं, उन सभी के लिए यह दस्तावेज देना होगा। अगर किसी सदस्य का जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है, तो उसकी 10वीं कक्षा की मार्कशीट या मैट्रिक प्रमाण पत्र भी लगाया जा सकता है।

हर सदस्य का मोबाइल नंबर देना होगा

नए आवेदन में परिवार के हर सदस्य का मोबाइल नंबर भी दर्ज करना होगा। मोबाइल नंबर देने के बाद उस पर OTP यानी वन टाइम पासवर्ड आएगा। इस OTP को वेरीफाई करने के बाद ही आवेदन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इसका मतलब है कि फॉर्म भरते समय परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल नंबर उपलब्ध रखना जरूरी होगा।

कमाई और घर की जानकारी भी देनी होगी

राशन कार्ड के आवेदन में अब सिर्फ पहचान और पते से जुड़ी जानकारी ही नहीं मांगी जाएगी। आवेदक को परिवार से जुड़ी कुछ दूसरी जानकारी भी देनी होगी। फॉर्म में बताना होगा कि परिवार की कमाई का मुख्य जरिया क्या है। इसके साथ यह भी जानकारी देनी होगी कि पक्के मकान में कितने कमरे हैं और परिवार आयकर यानी टैक्स भरता है या नहीं।

पहले कराएं e-KYC

ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले राशन डीलर के पास जाकर e-KYC कराना भी जरूरी होगा। इसके बाद ही आवेदन की बाकी प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। इसलिए नया राशन कार्ड बनवाने या परिवार के सदस्य का नाम जोड़ने वाले लोगों को अपने राशन डीलर से e-KYC की प्रक्रिया के बारे में जानकारी लेनी होगी।

घर की भी होगी जांच

सिर्फ ऑनलाइन फॉर्म और दस्तावेज जमा करने के बाद राशन कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। आवेदन में दिए गए पते और घर की फोटो की जांच भी की जाएगी। विभाग की ओर से फील्ड जांच यानी Physical Verification कराया जाएगा। इस जांच में दिए गए पते और घर से जुड़ी जानकारी को देखा जाएगा। इसके बाद ही राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

फॉर्म भरने से पहले रखें ये बातें ध्यान में

राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वाले लोगों को सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखने चाहिए। खासकर परिवार के उन सदस्यों के जन्म प्रमाण पत्र या 10वीं की मार्कशीट की व्यवस्था पहले कर लें, जिनका नाम कार्ड में जोड़ा जाना है।

इसके अलावा सभी सदस्यों के मोबाइल नंबर, आधार, बैंक पासबुक की जानकारी और घर की फोटो भी तैयार रखें। e-KYC और फील्ड जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही राशन कार्ड जारी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: EPFO Wage Limit: 12 साल बाद EPFO का ऐतिहासिक फैसला! ₹10 हजार बढ़ा न्यूनतम वेतन, इन-हैंड और PF पर क्या असर?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+