'उन्हें पार्लियामेंट नहीं, जनता दिखाएगी दूसरा रास्ता ', RJD ने नए संसद भवन को कहा 'ताबूत' तो भड़के CM शिंदे
नए संसद भवन को लेकर आरजेडी के विवादित बयान पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्र एकनाथ शिंदे ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि लोकाशाही के पवित्र मंदिर को लेकर ऐसी बात भी कोई कैसे कर सकता है?

RJD Statement for New Parliament House: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (28 मई)को संसद के नए भवन का उद्घाटन किया। समारोह में सभी राज्यों के प्रमुख नेताओं को आमंत्रित किया गया था। देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्री ने इस समारोह में शामिल हुए। लेकिन कांग्रेस समेत 21 दल पीएम मोदी के हाथों संसद भवन के उद्घाटन के विरोध में हैं। जिसके चलते विपक्ष इस बात को लेकर विरोध जता रहा है। इस बीच आरजेडी का एक बयान आया, जिसमें नए संसद भवन की तुलना एक ताबूत से की गई। ऐसे में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने आरजेडी को निशाने पर लिया है।
नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के सवाल पर एनसीपी नेता सुप्रिया सुले एक बयान ने राजनीति गरमा दी है। उन्होंने कहा है कि विपक्ष के नेताओं को निमंत्रण नहीं दिया गया। वहीं दूसरी को आरजेडी का बयान भी आग में घी डालने वाला है। दरअसल, रविवार को राजद की ओर नए संसद भवन की तुलना एक ताबूत से की गई।
आरजेडी ने रविवार को एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने नए संसद भवन की तस्वीर के साथ ताबूत की भी फोटो शेयर की गई और कैप्शन में लिखा था, 'ये क्या है?' आरजेडी के इस ट्वीट ने नए विवाद को हवा दे दी। बीजेपी ने इसकी कड़ी निंदा करते कहा कि राजद का ये बयान बेशर्मी का पराकाष्ठा है।
आरजेडी के बयान पर पलटवार करते हुए महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि, 'संसद भवन लोकशाही का पवित्र मंदिर है। पीएम मोदी ने सभी को न्योता दिया था। लेकन जो लोग संसद की तुलना ताबूत से कर रहे हैं उनको जनता जवाब देगी। उनको संसद भवन का नहीं जनता घर का रास्ता दिखाएगी।'












Click it and Unblock the Notifications