नए संसद भवन में 19 सितंबर से काम शुरू: मंत्रियों को दफ्तर आवंटित, कर्मचारियों को ड्रेस कोड, जानिए क्या बदलेगा
New Parliament Building Shifting: नए संसद भवन में भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया है। ध्वजारोहण के बाद नए संसद में कामकाज शुरू हो जाएगा। भारत के फ्लैग कोड के मुताबिक किसी भी सरकारी इमारत को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद ही ये दर्जा मिल पाता है।
रिपोर्ट के मुताबिक नए संसद भवन में 19 सितंबर से साला कामकाज शुरू हो जाएगा। 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर संसदीय कामकाज नए संसद भवन में स्थानांतरित हो जाएगा। इस नए संसद भवन का उद्घाटन इस साल 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।

18 सितंबर से शुरू होने वाला संसद का विशेष सत्र पुरानी इमारत में शुरू होगा लेकिन 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर इसे नए संसद भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा। विशेष सत्र के 4 दिन और समापन भी नए संसद भवन में होगा। विशेष सत्र 18 सितंबर से शुरू होकर 22 सितंबर तक चलेगा। इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है।
लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि संसद के दोनों सदनों का एक सत्र प्रश्नकाल या निजी सदस्यों के व्यवसाय के बिना आयोजित किया जाएगा।

नए संसद भवन में केंद्रीय मंत्रियों को दफ्तर आवंटित!
नए संसद भवन में 19 सितंबर तक केंद्रीय मंत्रियों के कार्यालय भी शिफ्ट कर दिए जाएंगे। नई संसद में सभी केंद्रीय मंत्रियों को कार्यालय आवंटित भी किए जा चुके हैं। रिपोर्ट के मुतबाकि ग्राउंड फ्लोर पर 11 वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों के कार्यालय होंगे।

जिन 11 कैबिनेट मंत्रियों के ग्राउंड फ्लोर पर दफ्तर हैं, उनके नाम हैं...गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, विदेश मंत्री एस जयशंकर, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी।
वहीं फर्स्ट फ्लोर पर गिरिराज सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू, नारायण राणे, पशुपति कुमार पारस, आर के सिंह जैसे केंद्रीय मंत्रियों के दफ्तर होंगे।

कर्मचारियों को दिया गया ड्रेस कोड
बताया जा रहा है कि नए संसद भवन में जाते समय संसद कर्मचारी नई ड्रेस पहनेंगे। उन्हें ड्रेस कोड दिया गया। कर्मचारियों को नेहरू जैकेट और खाकी रंग की पैंट पहननी है।
लोकसभा सचिवालय ने कहा है कि ब्यूरोक्रेट्स बंद गले सूट की जगह मैजेंटा या गहरे गुलाबी रंग की नेहरू जैकेट पहनेंगे। उनके शर्ट पर भी कमल के फूल के डिजाइन होंगे और उसका रंग गुलाबी होगा। वहीं महिला अधिकारी गुलाबी साड़ी के साथ कमल प्रिंट वाला कोट पहनेंगी।
वहीं चेंबर अटेंडेंट के लिए वॉइट शर्ट और नेहरू जैकेट ड्रेस कोड है। महिलाओं के लिए साड़ी और गुलाबी रंग का कोट है। इस यूनिफॉर्म को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) ने डिजाइन की है।

संसद भवन के सुरक्षाकर्मियों की भी बदली गई ड्रेस
नए संसद भवन में दोनों सदनों में मार्शलों की ड्रेस को भी बदला गया है। अब मार्शल मणिपुरी पगड़ी पहनेंगे। इतना ही नहीं संसद भवन के सुरक्षाकर्मियों के ड्रेस में भी बदलाव किया जाएगा।
सुरक्षाकर्मियों को सफारी सूट की जगह अब सेना की तरह कैमोफ्लॉज ड्रेस दी जाएंगी। संसद के अधिकारियों और सांसदों की ड्राइवर्स के ड्रेस कोड भी बदला जाएगा।
नए संसद भवन का वर्चुअल टूर
-नए संसद भवन में पब्लिक एंट्रेंस में दाखिल होते ही आपको एक गैलरी दिखाई देगी।
-इस गैलरी में आपको भारत के आर्ट और क्राफ्ट की सजावट देखने को मिलेगी। वहीं यहां पर कई श्लोक भी लिखे हुए दिखेंगे।
-गैलरी से सीधा आगे बढ़ने पर आप कॉन्स्टिट्यूशन हॉल में पहुंचेंगे। ये जगह नए संसद भवन का सेंटर है।
-कॉन्स्टिट्यूशन हॉल में में आपको भारत का संविधान रखा हुआ मिलेगा। यहां कॉन्स्टिट्यूशन की डिजिटल कॉपी रखी है। विजिटर इसे पढ़ भी सकते हैं।
-इसी कॉन्स्टिट्यूशन हॉल से एक रास्ता लोकसभा की तरफ जाता है और दूसरा रास्ता राज्यसभा की तरफ जाता है। वहीं यहां से तीसरा रास्ता सेंट्रल लाउंज की तरफ जाता है।

नए संसद भवन में लोकसभा और राज्यसभा की डिजाइन कैसी है...?
लोकसभा की डिजाइन
-लोकसभा की डिजाइन मोर पक्षी पर आधारित है। लोकसभा की थीम राष्ट्रीय पक्षी मोर की तर्ज रखी गई है। लोकसभा हॉल में जाने के लिए एक लॉबी एरिया है। जहां से अंदर जाते ही आप लोकसभा हॉल में पहुंच जाएंगे।
-लोकसभा हॉल में 888 सांसदों के बैठने की व्यवस्था है। ये पूरा हॉल हाई क्वालिटी ऑडियो-वीडियो से लैस है। हर डेस्क पर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लैपटॉप लगाए गए हैं।
-बता दें कि नई संसद में सेंट्रल हॉल नहीं है, इसलिए संयुक्त सेशन भी लोकसभा में ही आयोजित किया जाएगा।

राज्यसभा की डिजाइन
-राज्यसभा की थीम राष्ट्रीय फूल कमल की तर्ज रखी गई है।
-ये हॉल भी ऑडियो-वीडियो और हर आधुनिक सुविधाओं से लैस है।
-राज्यसभा हॉल में 384 सांसदों के बैठने की व्यवस्था है।












Click it and Unblock the Notifications