New Parliament Building: उद्घाटन से पहले राजदंड पीएम मोदी को भेंट, अधिनाम से लिया आशीर्वाद
नए संसद भवन का भव्य निर्माण किया गया है। संसद के उद्घाटन से पहले अधिनामों को प्रधानमंत्री आवास पर आमंत्रित किया। उन्होंने पीएम को सिंगोल भेंटकर शुभकामनाएं दीं।

New Parliament Building inauguration: भारत का नया संसद भवन उद्घाटन के लिए पूरी तरह तैयार है। 28 मई यानी रविवार को इसका उद्घाटन पीएम मोदी के हाथों होने जा रहा है। नए भवन को संसद की कार्रवाई के लिए समर्पित करने से पहले अधिनामों को प्रधानमंत्री आवास पर आमंत्रित किया गया। जहां पीएम को विधिवत सिंगोल भेंट किया गया (Sengol handed over to PM Modi)। कार्यक्रम के दौरान अधिनाम ने पीएम को नए संसद भवन के आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।
नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में सभी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। भव्य समारोह के बीच विधिवत पूजा पाठ और मंत्रोच्चार के साथ नए भवन के उद्घाटन की तैयारी है।
रविवार यानी 28 मई का दिन भारत के लिए खास होने वाला है। जब पीएम मोदी के हाथों नए संसद भवन का उद्घाटन होगा। इस दिन पीएम 75 रुपये का सिक्का जारी करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्लियामेंट भवन के उद्घाटन का पूरा शेड्यूल तैयार है। सभी दलों के नेताओं को इस समारोह में आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि उद्घाटन समारोह दो चरणों में आयोजित किया जाएगा।
सुबह 9.30 बजे तक उद्घाटन समारोह का पहला चरण पूरा हो जाएगा। उद्घाटन समारोह का शुरुआती कार्यक्रम गांधी प्रतिमा के निकट पंडाल में शुरू की जाएंगी। विधिवत पूजापाठ होगा। इसके बाद सम्मानित सदस्य एवं गणमान्य लोकसभा और राज्यसभा कक्ष के परिसर का निरीक्षण करेंगे।
तमिलनाडु के पुजारी प्राचीन परंपराओं के मुताबिक लोकसभा कक्ष में अध्यक्ष की कुर्सी के सीधे हाथ पर सेंगोल को स्थापित कराएंगे। नए संसद भवन में प्रार्थना सभा का भी आयोजन होगा। जबकि दूसरे चरण की शुरुआत राष्ट्रगान से होगी।












Click it and Unblock the Notifications