New Parliament Building: PM मोदी 28 मई को देश को समर्पित करेंगे संसद की नई इमारत, LS स्पीकर ने आमंत्रित किया
New Parliament Building बनकर तैयार हो चुका है। PM मोदी 28 मई को संसद भवन की नई इमारत देश को समर्पित करेंगे। लोक सभा स्पीकर ओम बिरला ने प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया है।

New Parliament Building बनकर तैयार हो चुका है। लोक सभा सचिवालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई, 2023 को नवनिर्मित संसद भवन राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
पीएम मोदी से मिलने पहुंचे लोक सभा स्पीकर
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। स्पीकर ओम बिरला ने पीएम मोदी को नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया।
नया संसद आत्मनिर्भरता का प्रतीक
समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, लोकसभा सचिवालय ने एक बयान में कहा, नए संसद भवन का निर्माण अब पूरा हो चुका है। नया भवन आत्मनिर्भर भारत की भावना का प्रतीक है।
नए संसद भवन के उदघाटन की अटकलें
दो दिन पहले मीडिया रिपोर्ट में ये बात सामने आई थी कि संसद भवन की नई इमारत बनकर तैयार हो चुकी है और प्रधानमंत्री मोदी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन कर देश को समर्पित कर सकते हैं।
जब जायजा लेने पहुंचे पीएम मोदी
इससे पहले पीएम मोदी ने कुछ दिनों पहले खुद तस्वीरें ट्वीट कर नए संसद भवन की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में पीएम मोदी संसद भवन के भीतरी भागों का जायजा लेते दिखे थे। स्पीकर ओम बिरला भी इन तस्वीरों में दिखे थे।












Click it and Unblock the Notifications