New parliament building:'उद्घाटन को राज्याभिषेक समझ रहे हैं', पीएम मोदी पर राहुल गांधी का निशाना
New parliament building inauguration:कांग्रेस पार्टी समेत कई विपक्षी दलों की ओर से नए संसद भवन के उद्घाटन के बहिष्कार के बाद राहुल गांधी ने पीएम मोदी को निशाने पर लिया है।

New parliament building inauguration: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने ट्विटर पर पर लिखा है कि प्रधानमंत्री संसद भवन के उद्घाटन को राज्याभिषेक समझ रहे हैं।
'उद्घाटन को राज्याभिषेक समझ रहे हैं'
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी द्वारा नए संसद भवन का उद्घाटन किए जाने पर उनपर सीघा हमला किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है,'संसद लोगों की आवाज है। प्रधानमंत्री संसद भवन के उद्घाटन को राज्याभिषेक समझ रहे हैं।'
पीएम मोदी ने किया है नई संसद का उद्घाटन
इससे पहले पीएम मोदी ने रविवार सुबह नए संसद भवन का धार्मिक अनुष्ठान के साथ उद्घाटन संपन्न किया। इस दौरान कई विपक्षी दलों ने इस राष्ट्रीय समारोह का बहिष्कार किया। जबकि, कई विपक्षी दल इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के गवाह भी बने।
स्पीकर के आसन के पास पवित्र 'सेंगोल' की भी स्थापना
नए संसद भवन के उद्घाटन का विरोध करने वाले कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल लगातार इसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से कराए जाने की मांग कर रहे थे। पीएम मोदी ने नई संसद के उद्घाटन के साथ ही ऐतिहासिक सेंगोल (राजदंड) को भी लोकसभा में स्पीकर के आसान के पास स्थापित किया है।
अधीनम संतों ने पीएम मोदी को सौंपा सेंगोल
इससे पहले अधीनम संतों ने पवित्र सेंगोल को प्रधानमंत्री को सौंपा था। इस मौके पर पीएम मोदी ने संसद की नई इमारत के काम से जुड़े कामगारों को भी सम्मानित किया है।
सर्वधर्म प्रार्थना का भी आयोजन
नई संसद भवन के उद्घाटन के दौरान पूजा-पाठ के साथ सर्वधर्म प्रार्थना का भी आयोजन किया गया। संसद की पुरानी इमारत 1927 में बनकर तैयार हुई थी और वह अब 96 साल की हो चुकी है।
अगले 150 वर्षों के लिए हुआ निर्माण
नई संसद का निर्माण अगले 150 वर्षों के हिसाब से किया गया है। नई संसद भवन में 888 लोकसभा और 300 राज्यसभा सांसदों के बैठने की व्यवस्था है। लोकसभा का चैंबर इतना बड़ा है कि संसद के संयुक्त सत्र में 1,280 सांसद तक वहां इकट्ठे बैठ सकते हैं।
नई संसद के निर्माण में पूरे देश का योगदान
नई संसद में जिन भी चीजों का इस्तेमाल किया गया है, उसका इंतजाम देश भर से हुआ है। मसलन सागवान की लकड़ी महाराष्ट्र के नागपुर से, लाल और सफेद सैंडस्टोन, सरमथुरा, राजस्थान से लाए गए हैं।
यूपी के मिर्जापुर में बनी कालीन का इस्तेमाल हुआ है तो त्रिपुरा से लाई गई बांस का उपयोग फ्लोरिंग में किया गया है। इस मौके पर सरकार ने 75 रुपए का सिक्का जारी करने की भी घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications