पीएम नरेंद्र मोदी के आवास के नाम में संस्कृति की झलक नहीं, ये होगा नया नाम!

नई दिल्ली। केद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास का नाम बदल सकती है। फिलहाल पीएम आवास का नाम '7, रेस कोर्स रोड' है। अगर भाजपा सांसद के प्रस्ताव को केंद्र की मंजूरी मिली तो पीएम नरेंद्र मोदी के आवास को नया नाम मिलेगा।

narendra modi

मीनाक्षी लेखी ने भेजा नाम बदलने का प्रस्ताव

भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने केंद्र सरकार के पास पीएम आवास का नाम बदलने का प्रस्ताव भेजा है।

उनका कहना है कि अभी का नाम '7, रेस कोर्स रोड' भारतीय संस्कृति के अनुरूप नहीं है। इसलिए उन्होंने इसका नाम बदलकर '7, एकात्म मार्ग' करने का सुझाव दिया है।

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद की मीटिंग में रखेंगी प्रस्ताव

सांसद मीनाक्षी लेखी नई दिल्ली म्यूनिसिपल काउंसिल की सदस्य हैं और वह नाम बदलने का औपचारिक प्रस्ताव नगर निकाय की अगली बैठक में रखेंगी।

इस नगर निकाय के अंदर नई दिल्ली की वह हिस्सा है जिसमें सरकारी कार्यालय, आवास और सड़कें हैं।

दीनदयाल उपाध्याय को नाम बदलकर श्रद्धांजलि

सांसद मीनाक्षी लेखी का कहना है कि जनसंघ पार्टी के संस्थापक रहे दीन दयाल उपाध्याय को उनकी जन्मशती पर श्रद्धांजलि देने के तौर पर पीएम आवास का नाम बदलकर एकात्म मार्ग रखना चाहिए। एकात्म शब्द दीन दयाल उपाध्याय के एकात्म मानव के सिद्धांत से लिया गया है।

पिछले साल औरंगजेब रोड का नाम बदला गया

पिछले साल ही दिल्ली के लुटियन जोन में औरंगजेब रोड का नाम बदलकर एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग रखा गया।

यह नाम बदलने का प्रस्ताव भाजपा नेता महेश गिरी का था जिनका कहना था कि मुगल शासक औरंगजेब क्रूरता के प्रतीक हैं इसलिए वह इस योग्य नहीं हैं कि उनको याद रखने के लिए मार्ग का नाम उनके नाम पर हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+