Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

प्रियंका और निक के घर आया नया मेहमान, सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो वायरल

मुंबई। बॉलीवुड और हॉलिवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस और निक जोनस इन दिनों काफी खुश हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मशहूर जोड़ी के घर एक नए मेहमान की एंट्री हो गई है। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। बता दें प्रियंका और निक की शादी बीते साल एक दिसंबर को हुई थी।

priyanka chopra, nick jonas, priyanka chopra nick jonas, third family member, gino jonas, mumbai, priyanka chopra jonas, bollywood, प्रियंका चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा जोनस, निक जोनस, नया सदस्या, जीनो जोनस, मुंबई

प्रियंका और निक ने फैंस को सोशल मीडिया पर इस बात की खुशखबरी दी है। जोनस परिवार के इस तीसरे सदस्य की तस्वीरें प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। जिसमें निक भी दिखाई दे रहे हैं।

जीनो जोनस है नए सदस्य का नाम

जीनो जोनस है नए सदस्य का नाम

प्रियंका के घर आए इस नए सदस्य का नाम जीनो जोनस है। ये प्रियंका और निक का पेट है। जिसकी तस्वीरें और वीडियो प्रियंका शेयर करती रहती हैं। वीडियो में जीनो दोनों के साथ मस्ती करता हुआ दिख रहा है। देसी गर्ल ने निक और जीनो की एक तस्वीर साझा कर कैप्शन में लिखा है, 'इन लड़कों के साथ वापस आ गई, जीनो जोनस का घर में स्वागत है।'

प्रियंका ने वीडिया भी शेयर किया

इस तस्वीर के बाद प्रियंका ने जीनो और निक का एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें जीनो निक से साथ मस्ती करता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है, 'सेम फ्रेम में इतने क्यूट लोग।' बता दें प्रियंका और निक के पास जीनो के अलावा एक और पेट भी है। जिसका नाम दोनों ने डायना रखा था।

बहन के साथ डबिंग कर रही हैं प्रियंका

बहन के साथ डबिंग कर रही हैं प्रियंका

अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका आखिरी बार 'द स्काई इज पिंक' फिल्म में दिखाई दी थीं। जिसमें उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित शराफ भी नजर आए थे। फिल्म की कहानी ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। इस फिल्म से प्रियंका ने करीब तीन साल बाद बॉलीवुड में वापसी की। इसके अलावा वह बहन परिणीति चोपड़ा के साथ फ्रोजन 2 के हिंदी वर्जन के लिए डबिंग कर रही हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+