मोदी सरकार लाई New India Championship, ऐसे खेलें और जीतें
नई दिल्ली। भारत सरकार की तरफ से दो महीने के लिए एक क्विज शुरू किया गया है, जिसे न्यू इंडिया चैंपियनशिप का नाम दिया गया है। अगर आप भी चाहते हैं इस क्विज का चैंपियन बनना तो आपको कुछ काम करने होंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में।

हर काम के मिलेंगे रिवॉर्ड प्वाइंट
सरकार ने इस क्विज की शुरुआत 26 मई 2017 को की थी, जो दो महीने तक चलेगा। इस क्विज की शुरुआत मोदी सरकार ने 3 साल पूरे होने पर की गई है। अगर आप भी इस क्विज में हिस्सा लेते हैं तो इसके तहत क्विज में हर काम करने पर आपको रिवॉर्ड प्वाइंट मिलेंगे। इसके अलावा माईगोव वेबसाइट (mygov.in) पर प्रोफाइल बनाने, अपने दोस्तों के साथ माईगोव बेवसाइट को रेफर करने, भीम ऐप को रेफर करने और ट्रांसलेशन करने के बदले भी रिवॉर्ड प्वाइंट मिलेंगे। इसके अलावा अगर आप माईगोव वेबसाइट से कोई वीडियो, इंफोग्राफिक्स और तस्वीरें शेयर करते हैं तो भी आपको प्वाइंट्स मिलेंगे।

किस काम के मिलेंगे कितने प्वाइंट
माईगोव वेबासाइट पर रजिस्ट्रेशन करने के 20 प्वाइंट, अपनी प्रोफाइल पूरी करने पर 20 प्वाइंट, रोजाना कोई दस वीडियो या दस इंफोग्राफिक्स या फिर दस तस्वीरें शेयर करने पर 20 प्वाइंट, माईगोव वेबसाइट को रेफर करने पर और रेफरल के सफल होने पर 100 प्वाइंट, भीम ऐप को रेफर करने और उसके सफल रेफरल पर 100 प्वाइंट, क्विज को पूरा करने के 100 प्वाइंट, स्वच्छ भारत को लेकर की गई कोई भी एक्टिविटी करने और उसके माईगोव टीम की तरफ से मंजूरी मिलने पर 100 प्वाइंट और ट्रांसलेशन के 100 प्वाइंट मिलेंगे।

ये भी जानना है जरूरी
यह चैंपियनशिप भारत के सभी नागरिकों और प्रवासी भारतीयों के लिए है। सभी को अपनी सही पता, नाम और मोबाइल नंबर देना जरूरी है ताकि सरकार आपसे भविष्य में जब भी बात करना चाहे कर सके। अगर आपका प्रोफाइल अधूरा है और आप प्वाइंट्स के लिए कोई काम करते हैं तो आपको उसका फायदा नहीं मिलेगा। इसके तहत लोगो डिजाइन करने, स्लोगन बनाने, पोस्टर बनाने, निबंध लिखने, वीडियो बनाने और फोटोग्राफी के जरिए आप प्वाइंट जमा कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications