मां वैष्णों के दर्शन पर जाने वालों के लिए गुड न्यूज़, नए हेलीपैड पर गूंजेंगे हेलीकॉप्टर

पढ़ें- नीतीश-लालू से बचे बीजेपी
सूत्रों के मुताबिक नए हेलीपैड से माता के भवन तक सेवा की शुरुआत के बाद श्रद्धालुओं को कटरा से मंदिर और वापस कटरा के लिए अतिरिक्त टिकटों का लाभ मिलेगा। अभी, दो प्राइवेट कंपनियां कटरा से सांझी छत के लिए हेलीकॉप्टर सुविधा दे रही हैं। यहां से भवन की दूरी 2 किलोमीटर है लेकिन नई सेवा के शुरू होते ही यह दूरी सिमट कर केवल एक किलोमीटर रह जाएगी।
गौरतलब है कि प्रतिदिन हेलीकॉप्टर सेवा के जरिए भवन पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगभग 800-1000 है। इसी के साथ अब उन बुजुर्ग यात्रियों के लिए भी यह योजना वरदान साबित होगी, जिन्हें पैदल चलकर यान तक पहुंचना पड़ता था।












Click it and Unblock the Notifications