गोल्‍डन जुबली पर बोले हर्षवर्धन: लड़कियों का शरीर तो मंदिर है

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। जाने-माने ईएनटी स्‍पेशलिस्‍ट और चिकित्‍सा मंत्री डॉक्‍टर हर्षवर्धन ने जवान लड़कियों को सुंदर दिखने का फॉर्मूला बताया। हर्षवर्धन ने महिला के शरीर को एक मंदिर बताते हुए इसे देश के भविष्य के लिए काफी महत्वपूर्ण करार दिया है। हर्षवर्धन ने कहा कि वजन कम कर शेप में रहने के लिए जिम जाकर पसीना बहाने और भूखा रहने से कुछ नहीं होने वाला है। इसके बजाए जंक फूड का त्याग करने के अलावा संतुलित आहार अपनी डाइट में शामिल कर और योग को अपनाकर खुद को एकदम शेप रखा जा सकता है।

New health policy to address reproductive illness

उल्‍लेखनीय है कि हर्षवर्धन खुद एक प्रसिद्ध डॉक्‍टर हैं और दिल्‍ली के लक्ष्‍मीबाई कॉलेज के गोल्‍डन जुबली समारोह पर बोल रहे थे। कॉलेज की लड़कियों को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि जवानी में महिला के शरीर में हारमोनल बदलाव होने की वजह से उसे ज्यादा उर्जा की आवश्यकता होती है। यह जिंदगी की सबसे खतरनाक अवस्था होती है इसलिए ऎसे में उसे भूखा रखना या फिर उलजलूल खाद्य पदार्थों से भरना काफी हानिकारक हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+