New GST Rates: सिर्फ पैसे नहीं, पॉलिसी भी! क्यों बढ़ाई गई सिगरेट-गुटखा और फास्ट फूड पर GST? ये है असली कारण

New GST Rates: भारत सरकार ने गुड एंड सर्विस टैक्स यानी GST व्यवस्था में अब तक का सबसे बड़ा सुधार पेश किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि 22 सितंबर 2025 से नया सिस्टम 'GST 2.0' लागू होगा। इसमें टैक्स स्लैब्स को आसान बनाते हुए अब केवल दो मुख्य स्लैब-5% और 18% रहेंगे। जबकि 12% और 28% वाले स्लैब को खत्म कर दिया गया है।

लेकिन सबसे बड़ा बदलाव है, 40% का नया सिन टैक्स (Sin Tax India), जो सीधे तौर पर तंबाकू उत्पाद और फास्ट फूड जैसी वस्तुओं पर लगाया गया है। सिगरेट, गुटखा पान मसाला से लेकर फास्ट फूड तक पर अब 40% GST देना होगा, जो पहले 28% था। ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या सरकार ने सिर्फ मुनाफा कमाने या फिर रेवेन्यू जनरेट के लिए सिन टैक्स लगाया है या फिर इसके पीछे कोई और वजह भी है।

New GST Rates

क्या यह सिर्फ रेवेन्यू कमाने का तरीका है? या कोई और वजह

पहली नजर में लग सकता है कि सरकार ने यह कदम अधिक राजस्व जुटाने के लिए उठाया है। आखिरकार, तंबाकू और फास्ट फूड की खपत भारत में बहुत बड़ी है। लेकिन असलियत इससे कहीं ज्यादा गहरी है।

यह फैसला सीधे जुड़ा है सरकार के "फिट इंडिया-स्वस्थ भारत" मिशन से। दरअसल, सिन टैक्स (Sin Tax) का मकसद केवल पैसे इकट्ठा करना नहीं, बल्कि लोगों को उन आदतों से दूर करना है जो समाज और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मानी जाती हैं।

सिन टैक्स एक ऐसा टैक्स है जो उन वस्तुओं और सेवाओं पर लगाया जाता है, जिनका अत्यधिक सेवन लोगों की सेहत और समाज के लिए नुकसानदायक होता है। जैसे शराब, तंबाकू, गुटखा, सिगरेट, जुआ, शुगर-ड्रिंक और जंक फूड। इसे एक तरह का "Discouragement Tax" कहा जाता है, यानी ऐसा टैक्स जो लोगों को इन चीजों से दूरी बनाने के लिए प्रेरित करता है।

सरकार का असली मकसद-स्वस्थ भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार मंच से युवाओं को नशे और जंक फूड की लत से बचने की सलाह दे चुके हैं। मन की बात में भी पीएम मोदी कई बार अच्छा लाइफस्टाइल फॉलो करने की सलाह दे चुके हैं।

सरकार चाहती है कि लोग धीरे-धीरे तंबाकू और फास्ट फूड की खपत कम करें ताकि देश में बढ़ती बीमारियों जैसे कैंसर, डायबिटीज और हार्ट डिजीज को रोका जा सके। इसलिए, यह कदम सिर्फ राजस्व बढ़ाने का तरीका नहीं बल्कि जन-स्वास्थ्य सुधारने की नीति भी है।

अब सिगरेट, गुटखा और फास्ट फूड पर 40% टैक्स लगने से ये उत्पाद काफी महंगे हो जाएंगे। गरीब और मध्यम वर्ग, ज गुटखा या जंक फूड ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए ये आर्थिक बोझ बनेगा और शायद खपत में कमी आएगी। लंबी अवधि में, इसका असर देश के स्वास्थ्य खर्च को घटाने में दिख सकता है।

सरकार का यह फैसला केवल टैक्स वसूलने का नहीं है, बल्कि यह समाज की जीवनशैली बदलने का प्रयास भी है। सिगरेट-गुटखा और फास्ट फूड को महंगा बनाकर सरकार ने साफ संदेश दिया है कि भारत अब फिट इंडिया-स्वस्थ भारत की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।

GST

Sin Tax India: कौन-कौन सी चीजें होंगी 40% GST के दायरे में?

  • सिगरेट, गुटखा, पान मसाला, जर्दा और अन्य तंबाकू उत्पाद
  • फास्ट फूड, कार्बोनेटेड और कैफिनेटेड ड्रिंक्स, शुगर वाले ड्रिंक, एरेटेड वॉटर, नॉन-अल्कोहॉलिक बेवरेज
  • सुपर लग्जरी कारें, 350cc से ऊपर इंजन वाली मोटरसाइकिलें
  • हेलिकॉप्टर, यॉट्स और पर्सनल एयरक्राफ्ट
  • इनमें से खासकर तंबाकू उत्पाद और फास्ट फूड वे कैटेगरी हैं, जो आम लोगों की सेहत पर सीधा असर डालती हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+