तीन राज्यों में नए राज्यपाल, नजमा भेजी गई मणिपुर
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने तीन राज्यों में नए राज्यपाल की नियुक्ति कर दी है। जिन राज्यों में राज्यपाल का चुनाव किया गया है उनमें मणिपुर, पंजाब और असम का नाम शामिल है।

तीन राज्यों में नए राज्यपाल
बीजेपी की वरिष्ठ नेता और मोदी सरकार में मंत्री रही नजमा हेपतुल्ला को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है। उन्होंने 12 जुलाई 2016 को ही मंत्री पद से इस्तीफा दिया था।
नजमा हेप्तुल्ला 1980 से संसद के ऊच्च सदन राज्यसभा की सदस्य रही हैं। वे 1985 से 1986 तक और 1988 से 2007 तक राज्यसभा की उपसभापति भी रह चुकी हैं।
पंजाब-असम में भी नए राज्यपाल
राजस्थान के बीजेपी नेता वीपी सिंह बडनोर को पंजाब का राज्यपाल चुना गया है। वह कप्तान सिंह सोलंकी की जगह लेंगे।
नागपुर से तीन बार सांसद रहे बनवारी लाल पुरोहित को असम का राज्यपाल बनाया गया है। वह पद्मनाभा बालाकृष्ण आचार्य की जगह लेंगे।
दिल्ली के वरिष्ठ बीजेपी नेता जगदीश मुखी को अंडमान-निकोबार का उप-राज्यपाल चुना गया है।












Click it and Unblock the Notifications