सोशल: प्रियंका चोपड़ा के 'रुद्राक्ष वाले भारतीय' डायलॉग पर बवाल

ये डायलॉग प्रियंका चोपड़ा अमरीकी रियलिटी टीवी शो 'क्वांटिको' में बोल रही हैं. क्वांटिको के तीसरे सीज़न और पांचवे एपिसोड की यह क्लिप सोशल मीडिया में वायरल हो गई है और कई भारतीय इसके लिए प्रियंका की आलोचना कर रहे हैं.
भारतीय सोशल मीडिया यूज़र्स #ShameOnYouPriyankaChopra और #BoycottQuantico हैशटैग के साथ प्रियंका को ट्रोल कर रहे हैं.
क्वांटिको के सीज़न तीन का नाम 'द ब्लड ऑफ़ रोमियो' है और इसका प्लॉट कुछ इस तरह है:
जब अमरीका की एक नामी यूनिवर्सिटी का फ़िजिक्स का प्रोफ़ेसर यूरेनियम चुराकर ग़ायब हो जाता है तो एफ़बीआई की पूरी टीम उसे ढूंढने में जुट जाती है. आशंका है कि प्रोफ़ेसर न्यूयॉर्क में होने वाले एक शिखर सम्मेलन को तबाह करने के लिए परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है.
प्रियंका चोपड़ा क्वांटिको में एफ़बीआई एजेंट की भूमिका में हैं. उनकी टीम जब कुछ संदिग्धों को पकड़ लेती है तो टीम के कुछ सदस्यों को शक़ होता है कि वो पाकिस्तानी है. तभी प्रियंका चोपड़ा को एक संदिग्ध के गले में रुद्राक्ष की माला दिखती है और वो ये डायलॉग बोलती हैं.
इस एपिसोड की एक क्लिप भी सोशल मीडिया पर आ गई जिसमें वो पूरा सीन देखा जा सकता है जिस पर विवाद हो रहा है.
https://twitter.com/AsliShotgun/status/1004069481545494529
@AsliShotgun नाम के ट्विटर अकाउंट से ये क्लिप पोस्ट की गई है और लिखा गया है, "कुछ पैसों और प्रसिद्धि के लिए एक अंततराष्ट्रीय शो पर अपने देश की बेइज़्जती?"
फ़िल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने भी प्रियंका के प्रति नाराज़गी जताई है. उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं आपकी प्रतिभा और साहस की इज्ज़त करता हूं लेकिन कोई भी सच्चा भारतीय ऐसे शो का हिस्सा बनने से इनकार कर देता. ये स्वीकार्य नहीं है."
दीपाली ने लिखा, "मैं 2003 से आपकी बहुत बड़ी फ़ैन रही हूं. हॉलीवुड शो में लोग आपकी अंतरराष्ट्रीय फ़ैन फ़ॉलोइंग की बात करते हैं और आपने भारत को आतंकवादी देश कहकर अपने फैंस को आहत किया है."
संदीप तोमर नाम के एक यूज़र ने लिखा, "ये बेहद दिल दुखाने वाला है कि प्रियंका ने ये भी नहीं सोचा कि इन सबसे कैसे भारत की छवि को नुक़सान पहुंचेगा. आपने भारत को धोखा दिया है."
ये पहली बार नहीं है जब प्रियंका चोपड़ा को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया हो.
इससे पहले उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरान पहने कपड़ों को लेकर और रोहिंग्या मुसलमानों के बच्चों से मिलने पर भी भला-बुरा कहा गया था.
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications