कोविड-19 से 20 गुना घातक नई बीमारी एक्स, यह चोर की तरह करेगी घुसपैठ! जानें क्या कहते हैं वैज्ञानिक
कोविड-19 महामारी के बाद अब दुनिया में नई बीमारी 'X' को लेकर खलबली मची हुई है। वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने सोशल मीडिया पर बीमारी के बारे में रिपोर्टों के व्यापक प्रसार के बाद स्पष्ट किया है कि बीमारी एक्स सिर्फ एक काल्पनिक बीमारी है। लेकिन, आम जनता में कई लोगों का मानना है कि यह एक नई बीमारी है।
नई महामारी को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 'डिजीज एक्स' करार दिया है। हालांकि, इसने आम जनता को गलती से इसे कोविड-19 के बाद की एक नई बीमारी के रूप में समझने का कारण बना दिया। अशोका यूनिवर्सिटी के डीन, बायोसाइंसेज एंड हेल्थ रिसर्च डॉ. अनुराग अग्रवाल की मानें तो डिजीज एक्स एक नए रोगजनक का 'एक काल्पनिक परिदृश्य' है, जो एक नई महामारी का कारण बनता है, जो पिछले वाले की तुलना में अधिक गंभीर है। यानी की कोरोना से कहीं ज्यादा गंभीर है।

X चोर की तरह करेगी घुसपैठ!
न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नए शब्द 'डिजीज एक्स' की व्याख्या करते हुए, वैक्सीनेशन पर नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी (NTAGI) के प्रमुख डॉ. एनके अरोड़ा इसकी तुलना एक घुसपैठिए और चोर से की है। जिसकी तैयारी में एक व्यक्ति अपने घर में सीसीटीवी कैमरे, कुत्ता, हथियार और अन्य आवश्यक उपकरण लगवाता है। उसी तरह डिजीज एक्स शायद हमारी लाइफ में न आए। लेकिन, उसके लिए अभी से तैयारी की जरूरत है। वैज्ञानिकों का समुदाय इस संभावित घुसपैठिए (डिजीज एक्स) की कल्पना करते हुए तैयार हो रहा है।
कोविड-19 से 20 गुना अधिक घातक
डेली मेल से बात करते हुए ब्रिटेन स्थित एक विशेषज्ञ का चेतावनी भरा बयान लोगों के बीच चिंता पैदा करने वाला था। यूके के वैक्सीन टास्क फोर्स की अध्यक्षता करने वाली डेम केट बिंघम ने कहा कि अगली महामारी 50 मिलियन लोगों की जान ले सकती है। उन्होंने कहा कि यह महामारी बनने से पहले ही अपना घातक रुप दिखा सकता है। कोविड-19 से 20 गुना अधिक घातक परिणाम हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications