अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की पहली फुल लेंथ फोटो आयी सामने, चौंक जायेंगे आप
नई दिल्ली। आतंक का सरगना और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की एक नई फोटो सामने आयी है जिसमें वो काफी कम उम्र का दिख रहा है। इंडिया टूडे के एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक दाऊद की ये फोटो इंडियन जर्नलिस्ट विववेक अग्रवाल ने अपनी किताब के लिए कराची से हासिल की थी।
इस पोस्टकार्ड साइज पहली फुल लैंथ फोटो में दाऊद के दाढ़ी नहीं है और वो क्लीन शेव है, उसने सफेद रंग का पठानी पहन रखा है और उस पर काले रंग का ब्लेजर है। इस तस्वीर में दाऊद काफी कम उम्र का नजर आ रहा है। बस मूछों को छोड़ दिया जाये तो फोटो को देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा है कि उसने पुलिस से बचने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करायी है।
60 साल के दाऊद की जो तस्वीरें पुलिस रिकार्ड में हैं वो पुरानी हैं, उसके लेट्स्ट लुक के बारे में किसी को ठीक-ठीक नहीं पता है ऐसे में इस तस्वीर के सामने आने से एहसास होता है कि दाऊद पर उम्र का असर नहीं हुआ है और वो अभी भी काफी फिट है, हालांकि कहा जाता है कि दाऊद इस समय गंभीर बीमारियों की चपेट में है।













Click it and Unblock the Notifications