आज से ATM भी निकालेंगे 500-2000 के नोट, 18 नवंबर तक मिलेंगे 2000 रूपए

18 नवंबर तक एटीएम मशीन से दो हजार रुपये ही निकाले जा सकते हैं।

नई दिल्ली। आज से आप एटीएम से भी नए नोट निकाल सकते हैं, जी हां, आज एटीएम भी लोगों को 500-2000 के नोट देगा। यही नहीं 18 नवंबर तक एटीएम मशीन से दो हजार रुपये ही निकाले जा सकते हैं।

गौरतलब है कि गुरूवार को नोट के लिए बैकों के सामने लंबी भीड़ देखी गई तो वहीं आधे से ज्यादा लोग 2000 के नोट को देखकर काफी खुश हुए। प्रधानमंत्री की घोषणा के 36 घंटे के इंतजार के बाद लाखों बेचैन लोग गुरुवार सुबह नोटों को बदलने के लिए बैंकों और डाकघरों के खुलने के पहले ही इनके सामने कतार में लग गए थेे जिसके कारण कई जगहों पर अफरा-तफरी और अव्यवस्था का माहौल पैदा हो गया था।

तो कहीं पर लोगों को लंबे इंतजार के बाद भी नोट नहीं मिला जिसके कारण उनके अंदर गुस्सा भी देखा गया। मालूम हो कि सभी बैंकों को चार दिनों गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार तक नोट बदलने आने वाले ग्राहकों का विशेष ख्याल रखने का निर्देश दिया गया है। यदि जरूरत पड़ी तो अगले रविवार 20 नवंबर को भी बैंक खुले रहेंगे।

50,000 एटीएम में अभी तक पुराने नोट

वैसे आपको बता दें कि देश के करीब पचास हजार एटीएम में अभी तक पुराने नोट नहीं निकाले गए हैं। कई एटीएम को अभी तक 2000 रुपये के नोट निकालने के लिए तैयार भी नहीं किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+