ब्रिक्स सम्मेलन में बोले पुतिन- अफगानिस्तान से अमेरिकी सैन्य वापसी से पैदा हुआ नया संकट

आज 13वें ब्रिक्स सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने कड़े शब्दों में कहा कि अफगानिस्तान को अपने पड़ोसी देशों के लिए खतरा नहीं बनना चाहिए।

नई दिल्ली, 9 सितंबर। आज 13वें ब्रिक्स सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने कड़े शब्दों में कहा कि अफगानिस्तान को अपने पड़ोसी देशों के लिए खतरा नहीं बनना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने अफगानिस्तान के वर्तमान हालातों के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अमेरिका की अफगानिस्तान से सैन्य वापसी से क्षेत्र में एक नया संकट पैदा हो गया है। वर्चुअल माध्यम से इस सम्मेलन से जुड़े पुतिन ने कहा कि अफगानिस्तान को पड़ोसी देशों के लिए आतंकवाद, ड्रग्स तस्करी जैसा खतरा पैदा नहीं करना चाहिए।

Recommended Video

      PM Modi ने BRICS की बैठक में क्या बड़ी बातें कहीं, जानिए अपडेट | वनइंडिया हिंदी
      Vladimir Putin

      उन्होंने जोर देकर कहा कि, 'क्षेत्रीय संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, बल्कि वे फिर से भड़क उठे हैं और हिंसक होते जा रहे हैं। अफगानिस्तान से अमेरिका और उसके सहयोगियों की वापसी ने एक नया संकट पैदा कर दिया है और यह कहना मुश्किल है कि यह क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा को कितना प्रभावित करेगा।' पुतिन ने कहा कि रूस ने अपने ब्रिक्स भागीदारों की तरह अफगान धरती पर लंबे समय से प्रतीक्षित शांति और स्थिरता स्थापित करने के लिए लगातार बात की है।

      यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान की घटना के बाद घाटी में बढ़ रहा कट्टरपंथ, अमित शाह ने की सुरक्षा स्थिति को लेकर बैठक

      उन्होंने कहा कि इस देश के नागरिकों ने दशकों तक संघर्ष किया है। पुतिन ने वैश्विक सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा विश्व गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है और सामरिक स्थिरता की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने सदस्य देशों के साथ सहयोग बढ़ाने में रूस के योगदान को भी दोहराया। इस शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता पीएम मोदी ने की। इस बैठक में बैठक में व्लादिमीर पुतिन, ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भाग लिया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+