कोरोना के नए हॉटस्पॉट शाहीन बाग को किया गया सील, दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या हुई 1,640

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली में कोरोना वायरस के अब तक कुल 1,640 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। सत्येंद्र जैन के मुताबिक कोरोना वायरस से राजधानी में 38 लोगों की मौत हो चुकी है और 34 मरीज ICU में हैं। गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। महामारी ने देशभर में 437 लोगों की जान ली है और 13 हजार से ज्यादा पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है।

new coronavirus hotspot Shaheen Bagh was sealed total 1640 infected in Delhi

दिल्ली में कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए केजरीवाल सरकार और केंद्र मिलकर काम कर रहा है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि अब तक दिल्ली सरकार ने कोरोना क्लस्टर एरिया को बढ़ाकर अब 60 कर दिया है। उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे के अंदर दिल्ली में कोरोना के 62 नए मामले सामने आए हैं। राहत की बात यह है कि राजधानी में 3 स्थानों से पिछले 15 दिनों में दिलशाद गार्डन सहित कोई भी मामला सामने नहीं आया है। दिल्ली सरकार चिन्हित स्थानों पर सैनिटाइजर का छिड़काव भी कर रही है।

Recommended Video

    Coronavirus : Delhi में 1640 मामले, 3 जगह पर 15 Days से नहीं आया कोई Positive Case | वनइंडिया हिंदी

    सत्येंद्र जैन ने बताया कि 6 मरीजों का स्वास्थ्य गंभीर है उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। 1640 मामलों में से 885अस्पतालों में भर्ती हैं और बाकी आइसोलेशन सेंटर और कोविड केयर सेंटर में हैं। बता दे कि सीएए और एनआरसी विरोध को लेकर सुर्खियों में आया दिल्ली का शाहीन बाग भी अब कोरोना वायरस के चपेट में आ गया है। सुरक्षा के मद्देनजर उस क्षेत्र को कोरोना क्लस्टर एरिया में शामिल किया गया है। इसके अलावा अबुल फजर एंक्लेव के पास की गली और शाहदरा में ईस्ट राम नगर के कुछ हिस्सों को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है।

    यह भी पढ़ें: पंजाब: एसीपी के बाद उनके संपर्क में आए तीन लोग कोरोना संक्रमित, पत्नी, एसएचओ और कॉन्स्टेबल की रिपोर्ट पॉजिटिव

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+