नई नवेली दुल्हन मोना सिंह ने पति संग शेयर की पहली सेल्फी, कही दिल की बात

मुंबई। टीवी की दुनिया में 'जस्सी जैसी कोई नहीं' शो के जरिए तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस मोना सिंह ने शादी के बाद अपने पति श्याम राजगोपालन के साथ पहली सेल्फी पोस्ट की है और अपने चाहने वालों को बेहद ही खूबसूरत अंदाज में न्यू ईयर विश किया है, बता दें कि मोना सिंह ने 27 दिसंबर 2019 को बॉयफ्रेंड श्याम संग सात फेरे लिए हैं, अब एक्ट्रेस ने पति श्याम संग पहली सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर की है, उन्होंने अपने फैंस को न्यू ईयर विश किया है।

सेल्फी में मोना सिंह सिंपल, सुंदर और खुश दिख रही हैं...

सेल्फी शेयर करते हुए मोना ने लिखा- हमारे तरफ से आप सभी को नया साल मुबारक हो, फोटो में मोना सिंह सिंपल, सुंदर और खुश नजर आ रही है, फोटो के पोस्ट होते ही मोना और उनके पति की तस्वीर वायरल हो गई है, लोग सोशल मीडिया पर मोना सिंह और उनके पति को बधाई दे रहे हैं।

श्याम राजगोपालन एक बैंकर हैं...

गौरतलब है कि मोना ने बैंकर श्याम राजगोपालन से शादी की है, दोनों काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, ये शादी पंजाबी रीति रिवाज से संपन्न हुई है, श्याम के बारे में मोना सिंह ने काफी कुछ मीडिया में नहीं बताया है, फिलहाल दोनों अब जन्मों के बंधन में बंध चुके हैं।

मोना ने रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' शो जीता

बता दें कि मोना सिंह का जन्म 8 अक्टूबर 1981 में पुणे, भारत में हुआ था। मोना सिंह ने अभिनय की शुरुआत वर्ष 2003 में 'जस्सी जैसी कोई नहीं' हिट शो से की थी,उसके बाद वर्ष 2006 में यह रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' शो जीता था, इसके बाद इन्होंने फेमिना मिस इंडिया के प्रस्तोता के रूप में कार्य किया।

 'थ्री ईडियट्स' फिल्म में भी आई थीं नजर में...

'थ्री ईडियट्स' फिल्म में भी आई थीं नजर में...

इसके बाद 2007 और 2010 में 'झलक दिखला जा' के दूसरे और तीसरे सत्र में होस्ट के रूप में कार्य किया। एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा नामक रियलिटी शो के 5 सीजन को इन्होंने होस्ट किया है। इसके अलावा इन्होंने 'थ्री ईडियट्स' और 'उट-पटांग' फिल्मों में भी करेक्टर रोल प्ले किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+