देश में खोजा गया नया ब्लड ग्रुप, WHO ने किया प्रमाणित

सूरत। देश में एक नया ब्लड ग्रुप मिला है। मामला गुजरात का है जहां एक प्रयोगशाला में खून की जांच के दौरान डॉक्टर हैरान रह गए। उन्हें एक ऐसा ब्लड ग्रुप मिला जो अब तक खोजे गए सभी ब्लड ग्रुप से बिल्कुल अलग था।

New Blood Group

नए ब्लड ग्रुप का नाम रखा गया INRA

इस ब्लड ग्रुप का पता उस वक्त चला जब सूरत की एक प्रयोगशाला में एक शख्स के ब्लड ग्रुप की जांच की जा रही थी। बताया जा रहा है नए ब्लड ग्रुप को पहले से मिले ए, बी, ओ, एबी ग्रुप से जोड़कर नहीं देखा जा सकता है।

इस ग्रुप का शख्स न तो किसी से ब्लड ले सकता है और न ही किसी को दे सकता है। फिलहाल नए ब्लड ग्रुप का नाम INRA रखा गया है।

इसमें शुरू के दो अक्षर इंडिया से लिए गए हैं और आखिरी दो अक्षर उस युवक के नाम से लिए गए हैं जिसका ये ब्लड ग्रुप है।

WHO ने नए ब्लड ग्रुप को दी मान्यता

सूरत के लोक समर्पण रक्तदान प्रयोगशाला में इस ब्लड ग्रुप की जांच की गई। डॉक्टर सन्मुख जोशी, डॉक्टर किंजल मेंडपारा और डॉक्टर अंकित शेल्डिया ने मिलकर इस ब्लड ग्रुप की जांच की।

उन्हें जैसे ब्लड रिपोर्ट मिली वह चौंके बिना नहीं रह सके। ये ब्लड ग्रुप अब तक के सभी ब्लड ग्रुप्स से अलग था।

उन्होंने तुरंत ही इस ब्लड ग्रुप की रिपोर्ट वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) को भेज दिया। उन्होंने इस नए ब्लड ग्रुप को प्रमाणित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+