दलबीर सिंह सुहाग ने दी पाक को चेतावनी, सिर काटा तो देंगे जवाब

इसके साथ ही उसे तेज और करार जवाब दिया जाएगा। जनरल दलबीर सिंह सुहाग को शुक्रवार को चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के तौर पर सलामी दी गई।
इसके बाद जब सुहाग से आठ जनवरी 2013 को पेश आई घटना के बारे में सवाल किए गए तो उन्होंने मीडिया को बताया कि मैं आपसे कह सकता हूं कि भविष्य में सिर कलम जैसी गतिविधियों पर हमारी प्रतिक्रिया और यथोचित होगी। यह प्रतिक्रिया तीव्र और तत्काल होगी। ऐसी घटना का कड़ा जवाब दिया जाएगा।
नए आर्मी चीफ दलवीर सिंह सुहाग ने पिछले साल पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा आठ जनवरी को पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सैनिक लांस नायक हेमराज के सिर कलम किए जाने के बाद पाकिस्तान को करारा जवाब दिए जाने के संबंध में पूछे जाने पर ये बातें कहीं।
गौरतलब है कि गुरुवार को रिटायर हुए पूर्व सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने भी कहा था कि भारत ने सिर कलम किए जाने की घटना पर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था।












Click it and Unblock the Notifications