जानिए कौन-कौन बनेंगे मोदी कैबिनेट में मंत्री!

नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट में आज विस्तार होगा। जिसमें नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक कैबिनेट में 20-22 नए नेताओं को केंद्रीय मंत्री के तौर पर शामिल करने पर सहमति बनाई जा चुकी है। आज यानी रविवार को संभावित नए चेहरे मंत्री बनाए जा सकता हैं। इसमें सबसे पुख्ता चेहरा मनोहर पर्रिकर हैं। जिन्होंने गोवा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा भी दे दिया है।

modi

यह होंगे चेहरे

मनोहर पर्रिकर, उत्तर प्रदेश के भाजपा का मुस्लिम चेहरा माने जाने वाले मुख्तार अब्बास नकवी, महेश शर्मा, बिहार में आरजेडी से अलग हुए भाजपा की टिकट पर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती को हराने वाले रामकृपाल यादव, सारण से भाजुपा सांसद राजीव प्रताप रूड़ी, विवादों में रहे सांसद गिरिराज सिंह, महाराष्ट्र से हंसराज अहीर, अनिल देसाई, सुरेश प्रभु, राजस्थान से कर्नल सोनाराम गजेंद्र सिंह शेखावत औऱ राज्यवर्द्धन राठौर, आंध्र प्रदेश से सत्यनारायण सुजना चौधरी, पंजाब से विजय सांपला, हरियाणा से राव वीरेंद्र सिंह, पश्चिम बंगाल से बाबुल सुप्रियो, गुजरात से मोहन कुंडरिया, झारखंड से जयंत सिन्हा, तेलंगाना से बंडारू दत्तात्रेय, छत्तीसगढ़ से रमेश बैस औऱ उत्तराखंड से अजय टम्टा के नाम शामिल हो सकते हैं।

कमजोर मंत्रियों पर गिर सकती है गाज

इससे यह तो साफ हो गया है कि नए चेहरे शामिल किए जाएंगे तो कुछ को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। यानी उनका मंत्रीपद वापस लेकर संगठन की जिम्मेदारी दी जा सकती है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि नरेंद्र मोदी ने सरकार के तहत मंत्रियों के छह महीने के कार्यकाल के मूल्यांकन को देखते हुए यह कई नेताओं से जिम्मेदारी वापस लेने का मन बना लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+