जीवित थे नेताजी, किताब का दावा डीएनए टेस्ट से की गयी छेड़छाड़
लखनऊ। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत की गुत्थी आज भी बड़ा रहस्य है। लेकिन इन गुत्थियों के बीच ब्रिटेन में में विमोचित हुए एक किताब ने दावा किय है कि नेताजी साधू के भेष में काफी समय तक जीवित रहे।

खुफिया दस्तावेजों में हुआ खुलासा क्यों नेताजी के परिवार की हुई जासूसी
किताब में दावा किया गया है कि वर्ष 1950-80 के बीच नेताजी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में साधू के भेष में रहते थे। लेखक अनुज धर ने दावा किया कि नेताजी के जीवित होने के दस्तावेज मौजूद है।
धर का दावा है कि सरकार के अहम सूत्र ने उन्हें बताया है कि भारत के प्रधानमंत्री के पास एक फाइल मौजूद है जिसमें नेताजी की मौत का रहस्य साफ हो सकता है।
नेताजी उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में काफी समय तक जीवित रहे हैं। धर का कहना है कि जो फाइल सरकार के पास मौजूद है उसमें छानबीन में यह दर्ज है कि फैजाबाद में नेताजी रहते थे और इस बात को यहां के लोगों ने स्वीकार किया है।
फैजाबाद में रहने वाले भगवनजी के डीएनए टेस्ट में सरकार द्वारा हेरफेर का भी धर ने आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नेताजी से मिलने के लिए सरकार के अधिकारी भी मिलने जाते थे।












Click it and Unblock the Notifications