23 जनवरी को नेताजी के जन्मदिन को देशभक्ति दिवस घोषित किया जाए: सीके बोस

नई दिल्ली। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र कुमार बोस ने नेताजी के जन्मदिन को लेकर मोदी सरकार से बड़ी अपील की है। उन्होंने मोदी सरकार से अपील की है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को देशभक्ति दिवस घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि मैं काफी समय से यह मांग कर रहा हूं, एक बार फिर से मैं अपील करता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को देशभक्ति दिवस के रूप में घोषित किया जाए। बता दें कि सीके बोस भारतीय जनता पार्टी केक नेता भी हैं।

ck bose

सीके बोस ने कहा कि यह काफी समय से मांग की जा रही है कि नेताजी के जन्मदिन को देशभक्ति दिवस के रूप में घोषित किया जाए। हम महात्मा गांधी के 150वें जन्मदिन को मना रहे हैं, ऐसे में यह काफी बेहतर होगा कि 2020 में 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को देशभक्ति दिवस या देशप्रेम दिवस के रूप में घोषित किया जाए। हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस बाबत अपील की है। बता दें के नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़े तमाम दस्तावेजों को मोदी सरकार ने सार्वजनिक किया था। काफी लंबे समय से नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़े दस्तावेजों को सार्वजनिक किए जाने की मांग की जा रही थी, जिसे मोदी सरकार ने सार्वजनिक कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+