Netaji death mystery: लैब ने 'गुमनामी बाबा' के डीएनए नमूने की रिपोर्ट शेयर करने से किया इंकार
Netaji death mystery: लैब ने 'गुमनामी बाबा' के डीएनए नमूने की रिपोर्ट शेयर करने से किया इंकार
Netaji Subhash Chandra Bose: नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर शोध कर रहे कर्नाटक के हुगली के कोन्नगर निवासी सयाक सेन ने सूचना के अधिकार के तहत केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला से गुमनामी बाबा के डीएनए सैंपल की रिपोर्ट मांगी थी। शनिवार को सरकार द्वारा संचालित प्रयोगशाला ने 'गुमनामी बाबा' के डीएनए नमूने पर रिपोर्ट शेयर करने से साफ इनकार कर दिया है।

बता दें कुछ लोग गुमनामी बाबा जो एक साधू थे उनको लोग मानते थे कि वो नेताजी सुभाष चंद्र बोस हैं जो साधु के भेष में छिपे हुए हैं। सयाक सेन ने आरटीआई 24 सितंबर 2022 को दायर की गई थी।
रिपोर्ट शेयर करने से किया इनकार
गुमनामी बाबा के डीएनए रिपोर्ट की मांग करने वाले शोध छात्र सयाक सेन ने बताया कि केंद्र ने उनकी आरटीआई को खारिज कर दिया और जवाब दिया कि वह तीन कारणों के आधार पर इलेक्ट्रोफेरोग्राम रिपोर्ट शेयर नहीं कर सकते।
लैब ने रिपोर्ट साझा न करने का बताया ये कारण
इंडिया टुडे से बात करते हुए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसे सार्वजनिक करना भारत की संप्रभुता और विदेशी राज्यों के साथ उसके संबंधों को प्रभावित कर सकता है।"
गुमनानी बाबा के भेष में नेताजी सुभाष चंद्र बोस थे
सेन ने जवाब में आरटीआई में यह भी पूछा कि उत्तर प्रदेश के सुदूर इलाके में रहने वाला एक व्यक्ति भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लिए इतना मायने क्यों रखता है और अगर उसका इलेक्ट्रोफेरोग्राम सार्वजनिक किया जाता है तो देश में हलचल मच जाएगी। सेन ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा स्पष्ट संकेत है कि गुमनामी बाबा एक सामान्य आदमी से कहीं अधिक थे, और खास थे। उन्होंने आगे ये भी दावा किया कि मेरा मानना है कि वह मेरे सभी निष्कर्षों के अनुसार गुमनानी बाबा के भेष में नेताजी सुभाष चंद्र बोस थे।"
गुमानामी बाबा क्या सच में नेता जी थे
बता दें ये दावा किया गया कि सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु 18 अगस्त, 1945 को ताइवान में एक विमान दुर्घटना में हुई थी। हालांकि उस समय लोगों ने दावा किया कि नेताजी दुर्घटना में बच गऔर तत्कालीन ब्रिटिश सरकार से बचने के लिए छिप गए थे। लोगों ने ये भी दावा किया था कि यूपी में रहे रहे गुमनामी बाबा ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस हैं।












Click it and Unblock the Notifications