Subhas Chandra Bose jayanti: 'RSS की विचारधारा के आलोचक थे नेताजी' , बेटी अनीता बोस ने कही बड़ी बात
'RSS की विचारधारा के आलोचक थे नेताजी' इस बात का दावा उनकी बेटी अनीता बोस ने की है। उन्होंने कहा कि नेताजी सभी विचारों को एक सामान रूप से मानते थे।

Subhas Chandra Bose jayanti: आज पूरा देश सुभाषचंद्र बोस को उनकी 126वीं जयंती पर याद कर रहा है। गौरतलब है कि साल 2021 से पूरा राष्ट्र नेताजी की जयंती को 'पराक्रम दिवस' के तौर पर मनाता है। हाल ही में नेताजी सुभाष चंद बोस की बेटी अनीता बोस फाफ ने उनकी विचारधार को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस आरएसएस की विचारधारा के बड़े आलोचक थे।
'हमेशा आरएसएस की विचारधारा का विरोध किया'
Recommended Video

बेटी अनीता बोस फाफ ने इंडिया टुडे टीवी से बातचीत के दौरान कहा था कि उन्होंने हमेशा आरएसएस की विचारधारा का विरोध किया। बेटी अनीता ने 23 जनवरी को स्वतंत्रता सेनानी का जन्मदिन मनाने की योजना बनाने के लिए दक्षिणपंथी संगठन की आलोचना भी की। आपको बाता दें कि आरएसएस कोलकाता के शहीद मीनार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती मनाएगा। इस कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मुख्य वक्ता होंगे।
'वो एक कट्टर हिंदू लेकिन सभी धर्मों के प्रति सम्मान रखते थे'
बेटी अनीता बोस ने कहा कि "मेरे पिता एक ऐसे व्यक्ति थे, जो एक कट्टर हिंदू थे लेकिन सभी धर्मों के प्रति सम्मान रखते थे। वह मानते थे कि हर धर्म एक साथ रह सकता है। मुझे नहीं लगता कि आरएसएस इसमें विश्वास करता है। उन्होंने कहा, 'अगर आरएसएस ने नेताजी की विचारधारा को अपनाना शुरू कर दिया है तो यह भारत के लिए अच्छा होगा।
'आरएसएस हिंदू राष्ट्रवादी विचारों का प्रचार करना चाहता है'
बेटी अनीता बोस ने यह भी कहा कि 'नेताजी धर्मनिरपेक्षता में विश्वास करते थे और मुझे यकीन नहीं है कि आरएसएस उस पर कायम है। अगर आरएसएस हिंदू राष्ट्रवादी विचारों का प्रचार करना चाहता है तो वह नेताजी की विचारधारा से मेल नहीं खाएगा। अगर इसके लिए नेताजी का इस्तेमाल किया जाता है तो मैं इसकी सराहना नहीं करूंगी।'
'नेताजी के सिद्धांतों का उपयोग करना बेहतर होगा'
"मैं निश्चित रूप से सोचूंगीं कि वे नेताजी को सिर्फ जुबानी सेवा नहीं देते हैं। मैं सम्मान करती कि वे उनका 126वां जन्मदिन मना रहे हैं। उपमहाद्वीप के लाभ के लिए नेताजी के सिद्धांतों का उपयोग करना बेहतर होगा।' बेटी अनीता ने इंडिया टुडे टीवी से बातचीत के दौरान RSS के अजय नंदी के Pfaff के दावों का भी जवाब दिया। जिन्होंने कहा था कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि नेताजी संघ के आलोचक थे।
ये भी पढ़ें- Jaipal Singh Munda: जयपाल मुंडा, एक करिश्माई आदिवासी नेता जिन्होंने झारखंड की मांग सुभाष चंद्र बोस से की थी












Click it and Unblock the Notifications